
New Delhi, 14 सितंबर . India ने अफगानिस्तान के खिलाफ Sunday को खेले गए पहले टी20 मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. अगला मुकाबला Tuesday को खेला जाना है, जिससे पहले टीम इंडिया को झटका लगा है. रिस्ट-स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स में खेलने पर भी संदेह पैदा हो गया है.
35 वर्षीय चक्रवर्ती को यह चोट सीरीज के पहले मैच के दौरान लगी थी, जिसे India ने सात विकेट से अपने नाम किया. उस मैच में उन्होंने चक्रवर्ती ने चार ओवरों में 16 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था.
एक सूत्र ने Monday को ‘ ’ को बताया, “हां, वरुण अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं. स्कैन से साइड स्ट्रेन की पुष्टि हुई है. अब यह देखना बाकी है कि उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कब रिपोर्ट करने के लिए कहा जाता है.”
चक्रवर्ती इंग्लैंड दौरे के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे थे. इस चोट के कारण उन्हें जुलाई में जिम्बाब्वे के टी20 दौरे से बाहर रहना पड़ा था. इससे पहले, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए उनके बाएं पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था.
मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में चक्रवर्ती ने लगातार फिजिकल रिहैबिलिटेशन के दबाव और आज के दौर के क्रिकेटरों से की जाने वाली उम्मीदों के बारे में बात की. उस समय उनमें नई चोट के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे.
उन्होंने कहा था, “सभी खिलाड़ियों के लिए चोटें बहुत आम बात हैं, और इससे पता चलता है कि हम मेहनत कर रहे हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं. कभी-कभी हम अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर कोशिश करते हैं, और तभी शरीर जवाब दे देता है. ऐसे में हमें थोड़ा पीछे हटकर बेहतर तरीके से काम करना होता है और मजबूती से वापसी करनी होती है.”
टीम इंडिया अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मैच को बड़े अंतर से अपने नाम कर चुकी है. अब सीरीज के शेष मुकाबले 15 और 17 सितंबर को खेले जाने हैं.
India के पास स्पिन बॉलिंग के लिए कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या और अनकैप्ड विपराज निगम जैसे विकल्प हैं, जबकि हर्ष दुबे और शाहबाज अहमद अपनी-अपनी चोटों से उबरने के लिए सीओई में रिहैब कर रहे हैं.
–
आरएसजी