भारत-न्यूजीलैंड एफटीए एक महीने के भीतर हो सकता है लागू : न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री मैक्ले (आईएएनएस इंटरव्यू)

New Delhi, 18 सितंबर . India और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अगले एक महीने के भीतर लागू होने की उम्मीद है. यह बयान न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने Friday को दिया.

मैक्ले का बयान ऐसे समय पर आया है, जब हाल ही में न्यूजीलैंड की संसद ने इस समझौते को मंजूरी दी है.

के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में मैक्ले ने कहा कि न्यूजीलैंड की संसद में एफटीए को दोनों प्रमुख Political दलों का मजबूत समर्थन मिला. कुल 93 सांसदों ने समझौते के पक्ष में, जबकि 26 सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया.

मैक्ले ने कहा, “अगला चरण इसे कानून का हिस्सा बनाने और India के साथ राजनयिक नोट्स का आदान-प्रदान करने का है, जब India भी ऐसा करने की स्थिति में होगा. इसके बाद समझौते के लागू होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम अगले एक महीने के भीतर इसके लागू होने की उम्मीद कर सकते हैं.”

मंत्री ने इस समझौते को न्यूजीलैंड और India द्वारा किए गए सबसे अच्छे व्यापार समझौतों में से एक बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को काफी बढ़ावा मिल सकता है.

उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड के Prime Minister क्रिस्टोफर लक्सन और Prime Minister Narendra Modi ने 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की प्रतिबद्धता जताई है.

मैक्ले ने कहा, “मुझे लगता है कि अब यह लक्ष्य हासिल करना पूरी तरह संभव है.”

मंत्री ने कहा कि न्यूजीलैंड की कंपनियां India में मौजूद अवसरों का लाभ उठाने की तैयारी पहले से कर रही हैं. कंपनियां India का दौरा कर रही हैं, जबकि भारतीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल वाणिज्यिक साझेदारियां स्थापित करने के लिए न्यूजीलैंड का दौरा कर रहे हैं.

मैक्ले के अनुसार, खाद्य निर्यात, India में निर्मित वस्तुओं और सेवाओं सहित कई प्रमुख क्षेत्रों को इस समझौते से लाभ मिलने की उम्मीद है.

न्यूजीलैंड के लिए उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों के निर्यात को एक बड़ा अवसर बताया. खासकर India में बढ़ती मांग के बीच बागवानी उत्पाद, मांस और अन्य खाद्य उत्पाद महत्वपूर्ण अवसर पेश करते हैं.

दूसरी ओर, उन्होंने कहा कि भारतीय निर्मित वस्तुओं, फार्मास्यूटिकल्स और मशीनरी को न्यूजीलैंड के बाजार में बेहतर पहुंच का लाभ मिलेगा.

मैक्ले ने कहा, “पहले ही दिन न्यूजीलैंड को निर्यात करने वाले India के लिए हर एक टैरिफ दर शून्य हो जाएगी. इसलिए यह एक बड़ी उपलब्धि है.”

उन्होंने कहा कि पर्यटन और आईटी सेवाओं सहित सेवा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है. उनके अनुसार, इस क्षेत्र से दोनों देशों में अच्छे वेतन वाली नौकरियों के अवसर पैदा हो सकते हैं.

मंत्री ने कहा कि वैश्विक टैरिफ नीतियों में बदलाव के बीच यह एफटीए कारोबार को अधिक निश्चितता प्रदान करेगा.

मैक्ले ने कहा, “यह हमारे कारोबार और निर्यातकों को निश्चितता प्रदान करता है.”

India की अपनी यात्रा की योजना के बारे में पूछे जाने पर मैक्ले ने कहा कि न्यूजीलैंड में होने वाला आगामी चुनाव फिलहाल उनकी तत्काल प्राथमिकता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव के बाद वह इस साल के अंत से पहले India का दौरा कर सकेंगे.

एबीएस

Leave a Comment