बिहार: सहरसा में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री की गोली मारकर हत्या, बंद मकान से मिला शव

सहरसा, 18 सितंबर . बिहार के सहरसा में Friday को भाजपा नेता का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान स्वर्गीय हर्षवर्धन सिंह के 26 वर्षीय बेटे अभिजीत सिंह राजपूत उर्फ राजा के रूप में हुई है. अभिजीत भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री थे. उन्हें 24 अगस्त को इस पद पर नियुक्त किया गया था.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सहरसा के सदर थाना इलाके के गौतम नगर वार्ड 15 में एक बंद घर से भाजपा नेता का शव बरामद हुआ. बताया गया कि अभिजीत का पैतृक गांव सुपौल जिले के गढ़बरुआरी वार्ड नंबर 5 में है, जबकि सहरसा सदर थाना इलाके के गौतम नगर वार्ड 15 में उनका अपना मकान है. वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे. उनका छोटा भाई दिल्ली में रहकर यूपीएससी की पढ़ाई कर रहा है.

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के अनुसार, अभिजीत के एक दोस्त ने उन्हें फोन किया. दोस्त ने बताया कि अभिजीत दो दिनों से फोन नहीं उठा रहा था. जब दोस्त उसके घर पहुंचा और झांक कर देखा तो कमरा अंदर से बंद था और अभिजीत का शव बेडरूम में पड़ा था. उसके चेहरे पर तकिया ढका था और आवाज देने पर कोई हलचल नहीं हुई.

इसके बाद उन्होंने सहरसा सदर थाने की Police को जानकारी दी. Police अभिजीत के घर पहुंची. दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर देखा कि वह बेडरूम में खून से लथपथ पड़ा था. बंद कमरे से शव की तेज बदबू आ रही थी. एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है. प्रथम दृष्टता यह प्रतीत हो रहा है कि भाजपा नेता की Wednesday की रात ही हत्या की गई.

सहरसा सदर के एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि Police को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव घर के अंदर मिला है. शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि गोली मारकर हत्या की गई है. अधिकारी ने बताया कि Wednesday को अभिजीत सिंह कुछ लोगों के साथ एक पार्टी में गया था. उन्होंने खाना खाया. प्रथम दृष्टता लग रहा है कि Wednesday की रात को लगभग दो बजे के करीब अभिजीत की हत्या हुई.

उन्होंने कहा कि हम सभी बिंदुओं की जांच कर रहे हैं. अभिजीत सिंह सबसे आखिरी में जिन दोस्तों से मिला, उनकी क्या भूमिका है, इसकी भी जांच की जा रही है.

डीसीएच/

Leave a Comment