
New Delhi, 18 सितंबर (आईएएनस). पश्चिम एशिया की स्थिति के कारण ऊर्जा सुरक्षा को लेकर न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा कि यह समय दुनिया के लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण है लेकिन दो समान विचारधारा वाले देशों के बीच सहमति से सकारात्मक परिणाम निकल सकते हैं.
से बात करते हुए न्यूजीलैंड के मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति के इन कठिन समय में India और न्यूजीलैंड की साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण है. हमने यह साबित कर दिया है कि दोनों Governmentें एक-दूसरे पर भरोसा करती हैं.
मंत्री टॉड मैक्ले ने बताया कि भारत-न्यूजीलैंड ‘फ्री ट्रेड एग्रीमेंट’ के पक्ष में हमारी पूरी संसद में बहुत बड़ी संख्या में वोट पड़े. इसके समर्थन में 93 वोट पड़े जबकि विरोध में 26 वोट पड़े. किसी व्यापार समझौते के लिए हमने अब तक जितना समर्थन देखा है, यह उनमें से सबसे बड़े बहुमत में से एक है.
यह दिखाता है कि न्यूजीलैंड की संसद न सिर्फ इस बेहतरीन समझौते को अहम मान रही है बल्कि यह वोट हमारे दोनों देशों के रिश्तों की अहमियत पर भरोसा भी दिखाता है. अब अगला कदम यह है कि हम इसे कानून का रूप देंगे. इसके बाद हम India के साथ औपचारिक राजनयिक दस्तावेजों का आदान-प्रदान करेंगे. जब India भी अपनी तरफ से यही प्रक्रिया पूरी कर लेगा, तब इस समझौते को लागू करने की समयसीमा शुरू हो जाएगी. मुझे लगता है कि हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह अगले एक महीने के अंदर हो जाएगा.
उन्होंने कहा कि हमने दुनिया के सबसे उच्च गुणवत्ता वाले समझौतों में से एक पर हस्ताक्षर किए हैं. यह हमारे व्यापारिक समुदाय को संकेत देता है कि हम चाहते हैं कि वे भी मिलकर काम करें. इस समय दुनिया बहुत ही चुनौतीपूर्ण है लेकिन इससे पता चलता है कि दो समान विचारधारा वाले देश सहमत हो सकते हैं और इससे केवल सकारात्मक परिणाम ही निकलेंगे.
टॉड मैक्ले ने कहा कि हमने पहले भी India के साथ कई क्षेत्रों में बातचीत और चर्चा की है और समझौते किए हैं, जिनमें व्यापार भी शामिल है. इसलिए ऊर्जा सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में, हम मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं.
बेशक, अब हमारे संबंधों में और भी बहुत कुछ जुड़ गया है. हमने सुरक्षा को लेकर सहयोग समझौते किए हैं. हमारी सैन्य सेवाएं रचनात्मक रूप से मिलकर काम करेंगी. इसलिए यह व्यापार समझौता न्यूजीलैंड Government की ओर से India के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों, ध्यान और निवेश की शुरुआत मात्र है.
मैक्ले ने बताया कि हमारे दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच मित्रता स्थापित हो गई है और मंत्री गोयल और मैं बहुत घनिष्ठ मित्र हैं और यही वह आधारशिला है जिसके बल पर हम दो समान विचारधारा वाले देशों के रूप में मिलकर और भी बहुत कुछ कर सकते हैं. मैक्ले ने बताया कि न्यूजीलैंड में चुनाव होने वाले हैं. चुनाव समाप्त होने के बाद, मुझे उम्मीद है कि मैं साल के अंत से पहले India आ सकूंगा.
–
एवाई/पीएम