Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

भारत-चीन सीमा पर शांति द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए जरूरी: विदेश मंत्रालय

भारत चीन सीमा पर शांति द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए जरूरी: विदेश मंत्रालय

भारत-चीन सीमा पर शांति द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए जरूरी: विदेश मंत्रालय

New Delhi, 23 अक्टूबर . विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने Friday को कहा कि भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है. उन्होंने कहा कि जब चीनी सेना स्थापित गश्त के तौर-तरीकों से अलग हटती है, तो सीमा क्षेत्रों की स्थिति समय-समय पर प्रभावित होती है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि India और चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लंबित मुद्दों को सुलझाने तथा गलतफहमी और किसी भी तरह की गलत गणना से बचने के लिए मौजूदा राजनयिक और सैन्य तंत्रों का इस्तेमाल जारी रखे हुए हैं.

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने बेहतर सीमा प्रबंधन के लिए एलएसी की समझ को बेहतर बनाने के तरीकों पर उचित क्षेत्रों में चर्चा करने पर भी सहमति जताई है. जायसवाल ने जोर देकर कहा कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अजरबैजान दौरे को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जयशंकर ने Friday को बाकू में अजरबैजान के President इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई.

जायसवाल ने बताया कि विदेश मंत्री ने President अलीयेव को Prime Minister Narendra Modi और India की President की ओर से शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा कि जयशंकर ने इसके बाद अजरबैजान के विदेश मंत्री के साथ विस्तृत बातचीत की. यह वार्ता सकारात्मक रही, जिसमें दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की गई.

जायसवाल के मुताबिक, दोनों पक्षों ने Political परामर्श को गहरा करने और व्यापारिक दौरों सहित विभिन्न क्षेत्रों में आपसी यात्राओं के आदान-प्रदान पर सहमति जताई. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और अजरबैजान के President इल्हाम अलीयेव के बीच बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के इतर हुई मुलाकात के बाद विदेश मंत्री का यह दौरा उसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कड़ी है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि जयशंकर की अजरबैजान यात्रा के दौरान दोनों देशों ने सुरक्षा से जुड़े मुद्दों, आतंकवाद और साझा खतरों पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि India और अजरबैजान इस बात पर सहमत हुए कि दोनों देशों के लोगों की शांति, समृद्धि और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय को मजबूत करना जरूरी है. साथ ही, दोनों पक्षों ने साझा चुनौतियों से निपटने की दिशा में मिलकर काम करने पर भी जोर दिया.

–

डीएससी

Share