Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय की दोस्ती को लेकर ट्रंप ‘बहुत पॉजिटिव’ हैं: आईबीएम सीईओ

India और अमेरिका के बीच लंबे समय की दोस्ती को लेकर ट्रंप ‘बहुत पॉजिटिव’ हैं: आईबीएम सीईओ

New Delhi, 16 नवंबर . आईबीएम के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरविंद कृष्णा ने Monday को कहा कि अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप India और अमेरिका के बीच दीर्घकालिक मित्रता को लेकर बेहद सकारात्मक हैं तथा भारतीय मूल के लोगों की उपलब्धियों को भी काफी सम्मान देते हैं.

एक गोलमेज संवाद के दौरान के प्रश्न का उत्तर देते हुए अरविंद कृष्णा ने कहा कि ट्रंप हमेशा से India और भारतीय प्रवासी समुदाय को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण रखते रहे हैं.

उन्होंने कहा, “वह (ट्रंप) हमेशा भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बहुत सकारात्मक रहते हैं. दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मित्रता को लेकर भी उनका दृष्टिकोण सकारात्मक है. मेरी मौजूदगी में और मेरे साथ बातचीत के दौरान उन्होंने वैश्विक स्तर पर और विशेष रूप से अमेरिका में भारतीय प्रवासी समुदाय के बारे में हमेशा सकारात्मक बातें कही हैं.”

गौरतलब है कि हाल ही में अरविंद कृष्णा, अमेरिका में India के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा, प्रसिद्ध शेफ विकास खन्ना, उद्यमी विशाल गोंडल तथा यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ के निदेशक जय भट्टाचार्य के साथ व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह में शामिल हुए थे. यह कार्यक्रम ओवल ऑफिस में आयोजित किया गया था.

हाल के दिनों में President ट्रंप ने सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में आईबीएम की प्रगति की भी सराहना की थी. अमेरिकी प्रशासन की ओर से तकनीकी और विनिर्माण क्षेत्रों में India के महत्व को लगातार रेखांकित किया जा रहा है.

ट्रंप पहले भी कह चुके हैं कि उच्च कौशल वाले भारतीय पेशेवरों का अमेरिका में हमेशा स्वागत है. इसी वर्ष जून में फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा था कि India के पास अत्यंत प्रतिभाशाली लोग हैं और उच्च कौशल वाले भारतीयों के लिए अमेरिका में अवसर उपलब्ध रहेंगे.

इस बीच, India और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को लेकर भी सकारात्मक प्रगति हुई है. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा कि अमेरिका ने आश्वासन दिया है कि प्रस्तावित व्यापार समझौते के तहत भारतीय उत्पादों को प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में अमेरिकी बाजार में अधिक अनुकूल पहुंच मिलेगी.

गोयल के अनुसार, इस मुद्दे पर Prime Minister Narendra Modi और President डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहले ही व्यापक स्तर पर सहमति बन चुकी है. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने कुछ महीने पहले द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक व्यापक रूपरेखा पर सहमति व्यक्त की थी और अमेरिका ने यह स्वीकार किया है कि India को उसके प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में अपेक्षाकृत कम शुल्कों के साथ विशेष व्यापारिक पहुंच मिलेगी.

India और अमेरिका ने इस वर्ष फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया था. दोनों देश आर्थिक सहयोग को और गहरा करने तथा बाजार पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से चालू वित्त वर्ष के अंत तक समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहे हैं.

–

डीबीपी

Share