भारतीय सेना ने जनरल धीरज सेठ को हटाए जाने के ‘दावे’ को किया खारिज, बताया पाकिस्तान का दुष्प्रचार

New Delhi, 14 अक्टूबर . भारतीय सेना ने सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को लेकर social media पर फैलाए जा रहे भ्रामक दावों का खंडन किया है. सेना के अनुसार, कुछ Pakistan समर्थित social media अकाउंट्स सेना प्रमुख को लेकर झूठा दावा कर रहे हैं. इन social media पोस्ट के जरिए यह अफवाह फैलाने की कोशिश की गई कि Prime Minister Narendra Modi मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कथित बयान देने के कारण जनरल धीरज सेठ को पद से हटाने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, भारतीय सेना ने इसका खंडन करते हुए इसे दुष्प्रचार बताया है.

social media पोस्ट में यह भी कहा जा रहा है कि सेना के अधिकारियों को सेना प्रमुख के आदेशों का पालन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं. सेना ने स्पष्ट किया है कि यह पोस्ट पूरी तरह से निराधार है व केवल झूठ पर आधारित है. भारतीय सेना के फैक्ट चेक संदेश के अनुसार, ये दावे पूरी तरह मनगढ़ंत हैं और इन्हें सेना के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान के तहत फैलाया जा रहा है. सेना ने कहा कि इस तरह की भ्रामक सामग्री का उद्देश्य सैन्य नेतृत्व को लेकर गलत जानकारी फैलाना और सेना के भीतर मतभेद होने की झूठी धारणा पैदा करना है.

सेना ने इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी संबंधित social media अकाउंट्स की ओर ध्यान दिलाया है. संदेश में इंडियनतिवारी01 और दीक्षाशर्मा03 नाम के खातों का उल्लेख किया गया है. सेना के अनुसार, ये खाते India के Political और सैन्य नेतृत्व को लेकर भ्रामक आरोप प्रसारित कर रहे हैं. सेना ने लोगों को आगाह किया है कि अपुष्ट Political आरोपों, सैन्य आदेशों की अवहेलना से जुड़े मनगढ़ंत दावों और सेना में आंतरिक मतभेदों की झूठी कहानियों को सच मानकर आगे न फैलाएं.

सेना का स्पष्ट संदेश है कि किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें. social media पर प्रसारित होने वाली हर खबर पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि करना जरूरी है.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही social media पर भारतीय सेना से जुड़ा एक ऐसा ही दस्तावेज फैक्ट चैक में पूरी तरह से फर्जी पाया गया था. सेना ने इसकी पुष्टि करते हुए को दस्तावेज को फर्जी बताया था. इस जाली दस्तावेज में दावा किया जा रहा था कि भारतीय सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल बलबीर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है. साथ ही यह भी दावा किया गया कि उन्हें तत्काल प्रभाव से मुख्यालय में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है. यह झूठ Pakistan समर्थित social media प्लेटफार्म से फैलाया गया था.

भारतीय सेना के अनुसार, कुछ Pakistan समर्थित प्रॉपेगेंडा एकाउंट्स ने इस फर्जी दस्तावेज को प्रसारित करते हुए इसे Pakistan के सैन्य अधिकारी की कथित प्रेस कॉन्फ्रेंस से जोड़ने की कोशिश की. दस्तावेज के आधार पर यह माहौल बनाने का प्रयास किया गया कि लेफ्टिनेंट जनरल बलबीर सिंह को Pakistan की प्रेसवार्ता के बाद 15वीं कोर की कमान से हटा दिया गया है. हालांकि, यह बात पूरी तरह से निराधार थी.

–

जीसीबी/डीकेपी

Leave a Comment