16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में ‘तिरंगा’ प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके, लोगों से जुटने की अपील

New Delhi, 14 अक्टूबर . कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपनी पार्टी के सह-संयोजकों सौरव दास और आशुतोष रंका की गिरफ्तारी के विरोध में 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में ‘तिरंगा’ प्रदर्शन का आह्वान किया है. उन्होंने देशभक्तों से राष्ट्रीय ध्वज के साथ शाम पांच बजे प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक वीडियो संदेश में दिपके ने इस प्रदर्शन को ‘लहरा दो तिरंगा’ नाम दिया. उन्होंने कहा कि सौरव दास और आशुतोष रंका को कथित तौर पर सिर्फ तिरंगा लहराने के लिए जेल भेजा गया है.

दिपके ने कहा, “मैं सभी देशभक्तों और तिरंगे से प्यार करने वाले लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे 16 अक्टूबर को शाम पांच बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगे के साथ पहुंचें. हम वहां तिरंगा लहराएंगे और दिखाएंगे कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है.”

उन्होंने दिल्ली नहीं पहुंच पाने वाले लोगों से भी अपने-अपने इलाकों में तिरंगा मार्च निकालने की अपील की. दिपके ने कहा कि इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि तिरंगा देश का गौरव है और इसे लहराना कोई अपराध नहीं है.

सीजेपी संस्थापक ने यह भी कहा कि इस प्रदर्शन के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन वह इससे चिंतित नहीं हैं. उन्होंने कहा, “मेरा तिरंगा मेरा गौरव है और मैं इसे हर हाल में लहराऊंगा.”

इससे पहले Wednesday को सौरव दास और आशुतोष रंका को जंतर-मंतर पर कथित अतिक्रमण के मामले में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं, सीजेपी के एक अन्य नेता अजिंक्य शिंदे को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया.

मामले से जुड़े लोगों के अनुसार, सौरव दास और आशुतोष रंका को तिहाड़ जेल में अलग-अलग बैरकों में रखा गया है. सौरव दास को जेल नंबर-2, जबकि आशुतोष रंका को जेल नंबर-4 में रखा गया है.

सीजेपी नेताओं सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे की ओर से पेश अधिवक्ता अभिष्ट हेल ने को बताया कि दोनों नेताओं को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

तीनों सीजेपी नेताओं को जंतर-मंतर पर कथित रूप से अनधिकृत प्रवेश करने के आरोप में एहतियातन हिरासत में लिया गया था. जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचना से हटाया जा चुका है. Police ने उनके खिलाफ अतिक्रमण, बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन और Governmentी अधिकारियों के काम में बाधा डालने से संबंधित आरोप दर्ज किए हैं. Wednesday सुबह तीनों को New Delhi के मंदिर मार्ग स्थित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था.

–

डीएससी

Leave a Comment