भारतीय नौसेना ने बचाई 20 ईरानी नाविकों की जान, तेहरान ने जताया आभार

New Delhi, 3 नवंबर . भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अदम्य साहस का सबूत देते हुए मछली पकड़ने वाली जहाज ‘अजिनी’ को समुद्री लुटेरों से बचाया. इसमें सवार सभी 20 ईरानी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया. Tuesday को अपने नाविकों के सफल रेस्क्यू पर New Delhi स्थित ईरानी दूतावास ने India का आभार जताया.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी किया गया. आभार जताते हुए ईरान ने कहा, “New Delhi में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का दूतावास, India Government, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना का हार्दिक आभार व्यक्त करता है. उन्होंने मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ के 20 ईरानी चालक दल के सदस्यों को समुद्री लुटेरों से बचाने के लिए एक सफल अभियान चलाया.”
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों के पेशेवर अंदाज, साहस और बेहतरीन तालमेल की ईरान भरपूर सराहना करता है. यह मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) के प्रति India की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है, और यह भी दिखाता है कि India सीमाओं के पार लोगों की जान बचाने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
दूतावास ने इसे “मानवीय अभियान ईरान और India के बीच दोस्ती, एकजुटता और सहयोग की भावना का एक बड़ा उदाहरण” बताया.
अंत में एक बार फिर आभार जताते हुए कहा, “हम उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने ईरानी चालक दल को सुरक्षित बचाने में अपना योगदान दिया.”
बता दें, नौसेना ने 02 नवंबर 26 को अरब सागर में 20 चालक दल सदस्यों को समुद्री लुटेरों से बचाया था. 48 घंटे का यह अभियान Mumbai से 3000 किलोमीटर से अधिक दूर चला था. इस ऑपरेशन में वायुसेना ने भी सहयोग दिया था.
सफल ऑपरेशन की सराहना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी social media पर की. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा, “यह कार्रवाई हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, लोगों की जान बचाने और स्थिरता बनाए रखने के प्रति India के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है.” इस अभियान में भारतीय युद्धपोत आईएनएस कोलकाता ने भी अहम भूमिका निभाई थी.
–
केआर/


