भारतीय टीम पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराएगी, दुबई में लहराएगा परचम: कोच ज्वाला सिंह

New Delhi, 5 सितंबर . India और Pakistan की महिला टीमों के बीच Saturday को Dubai इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ‘विमेंस एशिया कप 2026’ का हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है. यशस्वी जायसवाल के बचपन के कोच ज्वाला सिंह का मानना है कि India इस मुकाबले में बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगा.

भारतीय टीम ने थाईलैंड के खिलाफ 94 रन से जीत दर्ज करते हुए अपने विमेंस एशिया कप 2026 अभियान की शानदार शुरुआत की. इसके बाद ‘विमेन इन ब्लू’ ने हांगकांग, चीन को 137 रनों से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. अब भारतीय टीम Pakistan को शिकस्त देकर सुपर-4 में उतरना चाहेगी. India और Pakistan की महिला टीमों के बीच अब तक कुल 17 मैच खेले गए हैं, जिसमें India 14-3 से काफी आगे है.

ज्वाला सिंह ने ‘ ’ से कहा, “भारतीय महिला टीम जिस तरह से क्रिकेट खेल रही है, उसे देखते हुए आज Dubai में Pakistan के खिलाफ होने वाले मैच में मुझे यकीन है कि भारतीय महिला खिलाड़ी अपनी ताकत दिखाएंगी. महिला क्रिकेट में Pakistan के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड पुरुषों के क्रिकेट से भी बेहतर है. मुझे पूरा भरोसा है कि आज भारतीय महिला टीम Pakistan को बड़े अंतर से हराएगी और Dubai के मैदान पर जीत का परचम लहराएगी.”

भारतीय क्रिकेट की नई आक्रामक पीढ़ी को तैयार करने वाले कोच ज्वाला सिंह ने कहा, “पिछले मैच में हमने देखा कि स्मृति मंधाना ने अच्छा स्कोर किया और ओपनर्स ने शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि वह मैच एक कमजोर टीम के खिलाफ था, लेकिन Pakistan एक बेहतर टीम है. फिर भी, India के पास जिस तरह की ओपनिंग लाइन-अप, मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज और बॉलिंग अटैक है, उससे टीम का कॉम्बिनेशन काफी संतुलित है. Pakistanी कप्तान फातिमा सना भी काफी प्रयास करेंगी. दबाव दोनों तरफ होता है. दोनों ही टीमें जीतना चाहती हैं. देखना होगा कि दोनों टीमें इस दबाव को कैसे संभाल पाती हैं.”

क्रिकेट के शौकीन और उभरते हुए क्रिकेटर्स इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. Bengaluru स्थित क्रिकेट एकेडमी में खेल के गुर सीख रहीं एंजेल ने कहा, “यह मुकाबला हमारे लिए बेहद अहम है. भारत-Pakistan के मैच हाईवोल्टेज होते हैं. हमने पिछले मैच में शानदार जीत दर्ज की है. ऐसे में उम्मीद है कि इस कामयाबी को एक बार फिर दोहराएंगे. भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.”

ईशा ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि India इस मैच को अपने नाम करेगा, क्योंकि यह एक मजबूत टीम है. India अगर 200 स्कोर करता है, तो Pakistan के लिए बेहद मुश्किल होगी.”

एक अन्य खिलाड़ी ने कहा, “मुझे हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना से काफी उम्मीदे हैं. पिछले मैच में हमने जीत दर्ज की, लेकिन यह मुकाबला बेहद अहम है. क्रिकेट में बल्लेबाजी, गेंदबाजी के साथ फील्डिंग भी काफी अहम है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 200 के आसपास स्कोर करना होगा.”

आरएसजी

Leave a Comment