
New Delhi, 25 सितंबर . भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है.
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “एकात्म मानववाद एवं ‘अंत्योदय’ के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रचिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित विकास की ऐसी अवधारणा प्रस्तुत की, जिसमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई. उनका चिंतन आज भी समावेशी, आत्मनिर्भर एवं विकसित India के निर्माण का प्रेरणास्रोत है.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रचिंतक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सादर नमन. पंडित जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र साधना और India की सांस्कृतिक चेतना को समर्पित रहा. समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को राष्ट्र की प्रगति का आधार मानने वाला उनका चिंतन आज भी जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा है. उनका ध्येयनिष्ठ जीवन, संगठन साधना और राष्ट्र प्रथम का भाव सदैव हमारा पथ आलोकित करता रहेगा.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, “प्रखर राष्ट्रचिंतक, कुशल संगठनकर्ता, दूरदर्शी विचारक एवं अंत्योदय के संवाहक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! पंडित दीनदयाल का अंत्योदय का विचार आज भी जनकल्याण की हमारी सोच का आधार है. उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हमारी Government समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने, उसे आत्मनिर्भर बनाने और उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं हमारे प्रेरणास्रोत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सादर नमन करता हूं. उनका अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद का दर्शन आज भी समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है. उनके राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के विचारों से प्रेरणा लेते हुए हम समावेशी विकास के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं.”
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “अपना संपूर्ण जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान को समर्पित करने वाले एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं राष्ट्रसेवा के महान साधक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कोटिशः नमन. आपके विचारों से प्रेरणा लेते हुए हमारी Government भी समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है. आपके विचार हमें सदैव लोक कल्याण एवं समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्रसेवा, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. उनके राष्ट्रहित, मानव कल्याण और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के विचार आज भी जनसेवा की दिशा में मार्गदर्शक हैं.”
–
ओपी/एएस