भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने ओवैसी के बयान पर किया पलटवार

Bhopal , 16 सितंबर . एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. यह विवाद रामेश्वर शर्मा के काजी कैंप पर मिसाइल गिराने वाले बयान के बाद से शुरू हुआ था.

दरअसल, Bhopal में 15 सितंबर को यूसीसी के विरोध में हुई सभा में ओवैसी ने रामेश्वर शर्मा के उस बयान पर हमला बोला था, जिसमें शर्मा ने करोंद चौराहे से काजी कैंप पर मिसाइल गिराने की बात कही थी. ओवैसी ने उन्हें चुनौती दी थी कि हिम्मत है तो काजी कैंप आकर मिसाइल चलाकर दिखाएं और इस दौरान ओवैसी ने शर्मा पर अभद्र टिप्पणी की थी.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए Bhopal में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, “ओवैसी जैसे कई लोग आते-जाते रहते हैं, लेकिन मैं ओवैसी को एक बात साफ-साफ बताना चाहता हूं कि बैरिस्टर, ध्यान से सुनो, क्या तुम्हें बात करने का तरीका भी नहीं पता?”

शर्मा ने कहा, “यह बात याद रखना, India की मिसाइलों का डर सिर्फ इस्लामाबाद में बैठी Government या वहां के आतंकवादियों को ही नहीं है, बल्कि देश विरोधियों को भी है. वे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करके India में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच तनाव पैदा करना चाहते हैं. India आतंकवादियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेती रहेगी. और वो दिन दूर नहीं जब इस्लामाबाद में भी वंदे मातरम गाया जाएगा और तिरंगा फहराया जाएगा.”

यूसीसी को लेकर रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और ओवैसी दोनों एक बार फिर हमला बोला. उन्होंने कहा, “मैं ओवैसी और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि आपको यूसीसी से क्या दिक्कत है? क्या आप India में 80 प्रतिशत हिंदुओं से वोट मांगना चाहते हैं? अगर आप India में 80 प्रतिशत हिंदुओं के वोट चाहते हैं, तो आप उस कानून को क्यों नहीं अपनाना चाहते जो India में 80 प्रतिशत हिंदुओं पर लागू होता है? आप उस कानून से नफरत क्यों करते हैं? क्या वह कानून बुरा है? क्या बाबासाहेब अंबेडकर का बनाया कानून बुरा है?”

उन्होंने कहा कि भारतीय कानून में सभी के अधिकार सुरक्षित हैं. रामेश्वर शर्मा ने कहा, “भारतीय कानून के तहत शादी करने का नियम है, है ना? संपत्ति के बंटवारे का भी नियम है, है ना? हिंदू कानून के तहत आपके अधिकारों और हक की सुरक्षा के लिए प्रावधान हैं, है ना? आप हिंदू वोट पाने के लिए छाती पीटने को तैयार हैं, हिंदुओं से मदद मांगने को तैयार हैं, लेकिन आप हिंदू कानून नहीं मानेंगे.”

उन्होंने कहा कि India का मुसलमान देशभक्त है और वह कट्टरपंथ की साजिशों को नाकाम करेगा. शर्मा ने कहा, “India का वह मुसलमान जो एपीजे अब्दुल कलाम बनना चाहता है, जो मिसाइल मैन बनना चाहता है, जो अशफाकुल्लाह खान बनना चाहता है, जो अब्दुल हमीद बनना चाहता है, और जो India की संस्कृति और सभ्यता को अपनाना चाहता है, जो India के प्रति वफादार रहना चाहता है, भले ही तुम उसे इस्लामी कट्टरपंथ और आतंकवाद की खुराक देकर भड़काने की साजिश करो, वही मुसलमान एक दिन तुम्हें India से बाहर निकाल फेंकेगा.”

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment