बांग्लादेश: भारत के उच्चायुक्त ने पर्यटन मंत्री मिल्लत से की मुलाकात, हवाई सेवा बेहतर करने पर हुई चर्चा

ढाका, 16 सितंबर . बांग्लादेश में India के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने Wednesday को देश के पर्यटन मंत्री रशीदुज्जमान मिल्लत से मुलाकात की. दोनों के बीच हवाई सेवाओं को और बेहतर करने पर गंभीर चर्चा हुई.

उच्चायोग ने social media प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. बताया कि India के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने 16 सितंबर 2026 को नागरिक उड्डयन और पर्यटन मंत्री श्री एम. रशीदुज्जमान मिल्लत से मुलाकात की. दोनों ने नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने, हवाई कनेक्टिविटी बेहतर करने, एयर कार्गो क्षमता बढ़ाने, आपसी कामकाज के तरीकों में सुधार करने और पर्यटन को बढ़ावा देने जैसे कई विषयों पर चर्चा की.

त्रिवेदी ने 25 जून 2026 को बांग्लादेश में India के उच्चायुक्त के रूप में औपचारिक रूप से पदभार संभाला था. पूर्व Union Minister पश्चिम बंगाल की राजनीति, बंगाली भाषा और संस्कृति से अच्छी तरह परिचित हैं. India Government ने उन्हें इस राजनयिक जिम्मेदारी के साथ-साथ केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष व्यक्तिगत दर्जा भी प्रदान किया है.

पदभार संभालने के बाद ही उन्होंने दोनों देशों के बीच टूरिस्ट वीजा को फिर से शुरू करने की घोषणा की थी. लगभग दो साल के स्थगन के बाद इस सेवा को 28 जून से बहाल किया गया.

Political बदलावों और अस्थिरता के बाद India Government ने बांग्लादेशी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा सेवाओं को क्रमिक रूप से पुनः आरंभ किया. ढाका, चटगांव, राजशाही, सिलहट और खुलना स्थित वीजा केंद्रों के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया संचालित की जा रही है.

बांग्लादेश में लोग सुंदरबन मैंग्रोव वन, श्रीमंगल के चाय बागान, ढाका का लालबाग किला और ऐतिहासिक बौद्ध स्थल देखने जाते हैं, तो India में ताजमहल (आगरा), कोलकाता, और पूर्वोत्तर के राज्य बांग्लादेशियों के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहते हैं.

India और बांग्लादेश के बीच पर्यटन मुख्य रूप से सांस्कृतिक आदान-प्रदान, ऐतिहासिक संबंधों और चिकित्सा पर्यटन पर आधारित है.

केआर/

Leave a Comment