भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन, नफरत और भ्रष्टाचार को सफलता का पैमाना बना लिया है: अखिलेश यादव

Lucknow, 9 सितंबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Wednesday को भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे लोकतंत्र का दुश्मन करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने पर आमादा है और उसने नफरत, भ्रष्टाचार तथा कमीशनखोरी को अपनी राजनीति का आधार बना लिया है. उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के कुशासन का जवाब देगी और Samajwadi Party की Government बनाएगी.

सपा मुखिया अखिलेश यादव Wednesday को Lucknow स्थित Samajwadi Party के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा एक Political गैंग और बेईमान लोगों का गिरोह है. भाजपा नफरत फैलाने को अपनी सफलता मानती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा से सावधान रहने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया.

उन्होंने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर को लेकर कहा कि भाजपा ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को धोखा दिया है. समाजवादी Government में बनाई गई सिग्नेचर बिल्डिंग और जेपीएनआईसी को बेचने का प्रयास किया गया. सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण के नाम पर बनी इस इमारत को आखिर क्यों बेचा गया. सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा Government में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी चरम पर है. समाजवादी Government के कार्यकाल में तैयार की गई कई Governmentी संपत्तियों और परियोजनाओं को बेचने का काम किया गया.

उन्होंने प्लासियो मॉल, किसान बाजार और कन्नौज के काऊ मिल्क प्लांट का उल्लेख करते हुए कहा कि समाजवादी Government में प्रदेश में हुए विकास कार्यों को Government बर्बाद करना चाहती है. अखिलेश ने कहा कि Government ने उत्तर प्रदेश में कोई ऐसा काम नहीं किया, जिसे उपलब्धि के तौर पर गिनाया जा सके. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के दस साल के शासन में भ्रष्टाचार और बजट की लूट के अलावा कुछ नहीं हुआ. हाईवे और एक्सप्रेस-वे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने जल जीवन मिशन की पानी की टंकियों के टूटने को भी Government की कार्यप्रणाली से जोड़ा.

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर विभाग में भ्रष्टाचार और लूट का बोलबाला है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है और गरीबों को समुचित इलाज नहीं मिल रहा है. अस्पतालों में मौसमी और संक्रामक बीमारियों के मरीजों को भी पर्याप्त उपचार नहीं मिल पा रहा है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा Government खुद कोई काम नहीं करती, बल्कि विरोधी दलों, खासकर Samajwadi Party को बदनाम करने के लिए अनर्गल आरोप लगाती है और जनता को गुमराह करती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहने तथा अपने व्यवहार और भाषा में शिष्टाचार बनाए रखने की अपील की.

उन्होंने कहा कि जनता Samajwadi Party की Government बनाने के लिए तैयार है. 2027 में चुनाव जीतना है और प्रदेश की जनता को भाजपा के कुशासन से छुटकारा दिलाना है. उन्होंने दावा किया कि Samajwadi Party और पीडीए की बढ़ती ताकत से भाजपा घबराई हुई है.

अखिलेश ने भाजपा को किसान, नौजवान और मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि Government ने हर वर्ग को ठगा है. महंगाई बढ़ाकर जनता की जेब पर बोझ डाला गया है. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party की Government बनने पर किसानों के हित में ठोस फैसले किए जाएंगे. गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा तथा किसानों को समय पर खाद, बीज और पानी उपलब्ध कराया जाएगा. किसानों को सभी जरूरी सुविधाएं देने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाएगी.

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment