Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दक्षिण एशिया,सुरक्षा,कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

भारत ने नेपाल के मंत्री को सौंपी राहत और बचाव सामग्री

India ने नेपाल के मंत्री को सौंपी राहत और बचाव सामग्री

काठमांडू, 9 सितंबर . India द्वारा भेजी गई राहत और बचाव सामग्री, जिसमें टनल रेस्क्यू और फॉरेंसिक आपूर्ति की सामग्री भी शामिल है, Wednesday को नेपाल के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री महाबीर पुन को सौंपी गई.

नेपाल में India के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “राहत और बचाव सामग्री के साथ 8वीं भारतीय उड़ान, जिसमें टनल रेस्क्यू और फॉरेंसिक आपूर्ति की सामग्री भी शामिल है, काठमांडू पहुंची और नेपाल के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री महाबीर पुन को सौंपी गई.”

India ने 26 अगस्त से आठ विशेष उड़ानों के माध्यम से नेपाल को राहत सामग्री, उपकरण और विशेषज्ञ कर्मियों की आपूर्ति में तेजी लाई है.

विदेश मंत्रालय ने कहा, “India विनाशकारी फ्लैश बाढ़ के मद्देनजर चल रहे बचाव और राहत अभियानों के समर्थन में नेपाल को मानवीय सहायता प्रदान करना जारी रखे हुए है. मानवीय सहायता ले जाने वाली भारतीय वायु सेना की आठवीं उड़ान आज काठमांडू पहुंची.”

एमईए के अनुसार, नेपाल के चल रहे बचाव, राहत और फॉरेंसिक अभियानों का समर्थन करने के लिए India से 54 विशेषज्ञ कर्मियों की तैनाती के अलावा 130 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी गई है.

एमईए ने एक बयान में कहा, “अस्थायी आश्रयों, कंबलों, स्वच्छता किट, सोलर लैंप और दवाओं से युक्त मानक राहत सामग्री के अलावा, भारतीय पक्ष ने विशेष वस्तुएं और उपकरण भी प्रदान किए हैं, जैसे: (i) टनल और मड रेस्क्यू उपकरण, जिसमें मड रेस्क्यू सूट, गैस डिटेक्टर, श्वास उपकरण, इन्फ्लेटेबल वॉकवे आदि शामिल हैं. (ii) डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए डीएनए किट, अभिकर्मक और उपकरण; और (iii) पोर्टेबल जेनसेट, लाइटिंग टावर और डीवाटरिंग पंप जैसी वस्तुएं.”

India की विशेष टनल बचाव टीम ने शुरू में नेपाल में दो स्थानों – चिलिमे और लांगटांग – पर नेपाली सेना के साथ समन्वय में अपना अभियान शुरू किया था.

एमईए ने कहा, “चल रहे खोज प्रयास अब चिलिमे में केंद्रित हैं, जहां इलाके, कठिन पहुंच की स्थिति और सुरंग की ढलान ने चुनौतियां पेश की हैं. भारतीय टनल बचाव दल अपने काम में दृढ़ रहा है और मैनुअल प्रयासों और नवीन तकनीकों के उपयोग से अच्छी प्रगति सुनिश्चित की है.”

इसने कहा कि प्रगति को बढ़ाने के लिए एक अस्थायी रास्ता तैयार किया जा रहा है, जिससे उत्खनन जैसी भारी मशीनरी सुरंग तक पहुंच सकेगी.

इस ट्रैक के निर्माण में भी उत्साहजनक प्रगति देखी जा रही है और इसके अगले दो से तीन दिनों में पूरा होने की उम्मीद है.

मंत्रालय ने कहा, “भारतीय फॉरेंसिक टीम नेपाल अधिकारियों के विशेषज्ञों के सहयोग से डीएनए नमूनों की जांच और विश्लेषण के लिए काठमांडू में दो प्रयोगशालाओं में काम कर रही है. India द्वारा प्रदान किए जा रहे फॉरेंसिक प्रयोगशाला उपकरण, डीएनए किट और अभिकर्मक चल रहे प्रयासों का समर्थन करेंगे.”

–

डीएससी

Share