भाजपा ने नहीं लॉन्च किया ‘झूठ की गूंज’, यह युवाओं की स्वतंत्र पहल : प्रवीण खंडेलवाल

New Delhi, 28 अगस्त . भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने ‘झूठ की गूंज’ वेबसाइट को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर सफाई दी है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस वेबसाइट को भारतीय जनता पार्टी ने लॉन्च नहीं किया है.

प्रवीण खंडेलवाल ने से कहा, “‘झूठ की गूंज’ को भाजपा ने लॉन्च नहीं किया. इसे इंटरनेट पर काम करने वाले लोगों ने ‘झूठ की गूंज’ नाम से स्वतंत्र रूप से शुरू किया है और वह धीरे-धीरे जिस प्रकार से राहुल गांधी की झूठ की परतों को उघाड़ रहे हैं, वह निश्चित रूप से देश के सामने आएगा और आ रहा है. कुछ लोग इसको भाजपा का बताकर लोगों को भ्रमित करने की चेष्टा कर रहे हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है.”

सांसद ने कहा कि Prime Minister मोदी ने ही सबसे पहले India के युवाओं की ताकत को पहचाना और बार-बार उन्होंने जोर देकर कहा कि India युवाओं का देश है. पूरे विश्व के अंदर युवाओं की क्षमता को, उनकी कार्यशैली को Prime Minister ने बहुत नजदीक से देखा है और यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में स्टार्टअप को Government मदद दे रही है. स्टार्टअप से शुरू होकर यूनिकॉर्न बन गए हैं तो यह हमारे युवाओं की ताकत ही है. युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और आशाओं को Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में हमारी Government और हमारी पार्टी पूरी तरीके से उससे जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और यह हमारी प्राथमिकता भी है.

Maharashtra Government द्वारा ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों को मराठी सीखने के लिए एक साल का समय दिए जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “मैं Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के फैसले का स्वागत करता हूं क्योंकि कुछ भी नया सीखने में समय लगता है और इसके लिए पर्याप्त समय देना जरूरी है, जो देवेंद्र फडणवीस ने किया है. Maharashtra Government के इस फैसले से सभी ऑटो ड्राइवर खुश होंगे क्योंकि उनकी मांगों को माना गया है.”

Prime Minister मोदी और रूस के President व्लादिमीर पुतिन के बीच एससीओ समिट के दौरान होने वाली द्विपक्षीय बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि यह बैठक भारत-रूस संबंधों को और मजबूत करेगी. उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi की जो बातचीत President पुतिन से प्रस्तावित है, मुझे लगता है कि उससे India और रूस के बीच जो सौहार्द है, वह और मजबूत होगा. हमारे व्यापारिक रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे, क्योंकि India और रूस स्वाभाविक रूप से एक लंबे समय से एक दूसरे के पारस्परिक मित्र हैं.”

नेपाल में आई बाढ़ की त्रासदी पर दुख जताते हुए BJP MP ने कहा, “बहुत ही दुखद है. जिस प्रकार की अचानक यह घटना नेपाल में हुई उसमें जो भी लोग हताहत हुए हैं, मैं उन सबके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और हमारी Government ने तुरंत नेपाल के साथ संबंध स्थापित किया. स्वयं Prime Minister Narendra Modi ने नेपाल के Prime Minister से बातचीत करके India के पूरे सहयोग का आश्वासन दिया और India जैसा हर बार करता है, इस बार भी नेपाल को बहुत बड़ी सामग्री भेजी है और एक हेल्पलाइन भी स्थापित की है. जिनके परिजन वहां पर हैं, उनके बारे में कोई भी सूचना देने के लिए Government पूरी तरह सतर्क है. मुझे पूरी उम्मीद है कि बहुत जल्द नेपाल का यह संकट दूर होगा और जो विभिन्न देशों के लोग वहां पर फंसे हैं, वह वहां से सुरक्षित निकल पाएंगे.”

इस दौरान उन्होंने देशवासियों रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह त्योहार देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देता है. उन्होंने कहा, “स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. रक्षाबंधन हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता की एक बड़ी विरासत है और भाई-बहन के बीच स्नेह का यह धागा बहुत मजबूत है.”

उन्होंने बताया, “रक्षाबंधन के इस त्योहार पर देश का आर्थिक पक्ष भी बहुत मजबूत हुआ है. एक मोटे अनुमान के अनुसार लगभग 50,000 करोड़ रुपए का व्यापार पूरे देश में हुआ और लगभग 5000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यापार उपहार, मिठाई, गिफ्ट, एफएमसीजी आइटम्स, वस्त्र आदि से हुआ तो लगभग 30 हजार करोड़ रुपए का व्यापार केवल मात्र रक्षाबंधन के पर्व पर हुआ और यही हमारी सनातन अर्थव्यवस्था का मजबूत अंग है जो हमारी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है.”

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment