भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ पर कांग्रेस का पलटवार, अभय दुबे बोले- यह रैली सीएम योगी के खिलाफ

Lucknow, 3 नवंबर . कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान भाजपा पर जुबानी हमला किया. उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान पर हमला कर रही है और लोकतंत्र बचाने के नाम पर निकाली जा रही यात्रा का असल उद्देश्य कुछ और है. दुबे ने Union Minister शिवराज सिंह चौहान की रैली, Chief Minister योगी आदित्यनाथ के मतदाता सूची से जुड़े आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए.
अभय दुबे ने कहा कि भाजपा की ओर से निकाली जा रही यात्रा का वास्तविक नाम ‘भाजपा से लोकतंत्र को बचाओ’ होना चाहिए. Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने ज्ञानेश कुमार के समर्थन में रैली निकाली है, लेकिन यह उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी है. योगी आदित्यनाथ खुद उत्तर प्रदेश में करोड़ों वोट काटे जाने की शिकायत कर रहे हैं. Chief Minister की ओर से करीब एक करोड़ 27 लाख वोटों को लेकर शिकायत की गई है.
Union Minister जेपी नड्डा की ओर से राहुल गांधी और अखिलेश यादव को चुनावी हार के लिए दूसरों को दोष नहीं देने की नसीहत पर भी कांग्रेस प्रवक्ता ने जवाब दिया. दुबे ने कहा कि अगर नड्डा राहुल गांधी की बात नहीं सुनना चाहते तो उन्हें योगी आदित्यनाथ की शिकायत सुननी चाहिए. भाजपा की पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व वाली टीम उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की Government बदलने के उद्देश्य से काम कर रही है. भाजपा नेताओं को Chief Minister की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी ध्यान देना चाहिए. मतदाता सूची में नाम काटे जाने का मुद्दा केवल कांग्रेस या विपक्ष की ओर से नहीं उठाया जा रहा, बल्कि योगी आदित्यनाथ भी इस पर शिकायत कर रहे हैं.
राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अभय दुबे ने कहा कि लोकतंत्र को डराने वाले लोग यह समझ लें कि राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं. राहुल गांधी लोकतंत्र की लड़ाई लड़ते रहेंगे. दुबे ने ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र के खिलाफ गंभीर हमला करने का आरोप लगाया और भाजपा से उनके समर्थन में खड़े होने के बजाय इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग की. उन्होंने कहा कि देश की जनता सब देख रही है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की चर्चाओं पर दुबे ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी दल आपसी समन्वय के साथ चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस और Samajwadi Party अच्छे तालमेल के साथ मैदान में उतरेंगी और प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगी.
स्वामी प्रसाद मौर्य के इंडिया गठबंधन में शामिल होने को लेकर अखिलेश यादव और उनके बीच सामने आए बयानों पर दुबे ने कहा कि गठबंधन के सभी दल जब एक साथ बैठेंगे, तब सामूहिक वक्तव्य जारी किया जाएगा और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.
–
पीएसके/एबीएम


