Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

झारखंडः नौकरी का झांसा देकर बैंक खाते और एटीएम कार्ड लेते थे ठग, पांच गिरफ्तार

Jharkhandः नौकरी का झांसा देकर बैंक खाते और एटीएम कार्ड लेते थे ठग, पांच गिरफ्तार

रांची, 3 नवंबर . Jharkhand के चतरा जिले में नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर लोगों के बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड हासिल कर उनके जरिए अवैध लेन-देन करने वाले गिरोह का Police ने खुलासा किया है. Police ने इस मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 3.70 लाख रुपए नकद, 15 एटीएम कार्ड, आठ मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड सहित कई सामान बरामद किए गए हैं.

चतरा के एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने Tuesday को सदर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि Police अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर गिरोह के बारे में मिली सूचना के आधार पर विशेष टीम बनाई गई थी. एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया.

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह के सदस्य नौकरी दिलाने का भरोसा देकर बेरोजगार लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. इसके बाद उनसे बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड ले लेते थे. इन बैंक खातों और दस्तावेजों का इस्तेमाल अवैध रूप से पैसों के लेन-देन के लिए किया जाता था. Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन खातों के जरिए कितनी रकम का लेन-देन हुआ और इस नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हैं.

Police ने आरोपियों के पास से 3 लाख 70 हजार रुपए नकद के अलावा एक काले रंग की स्विफ्ट कार और एक बुलेट बाइक जब्त की है. बरामद सामान में विभिन्न बैंकों के 15 एटीएम कार्ड, आठ मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड भी शामिल हैं. इसके अलावा एक सोने की चेन, तीन कलाई घड़ियां, एक ट्रॉली बैग, एक लेदर बैग और तीन पर्स भी मिले हैं.

एसडीपीओ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी चतरा, धनबाद और बोकारो जिले के रहने वाले हैं. Police उनसे पूछताछ कर गिरोह के काम करने के तरीके, ठगी के शिकार लोगों और अवैध लेन-देन के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. छापेमारी में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, एसआई सुनील सिंह, तकनीकी टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

–

एसएनसी/डीकेपी

Share