Skip to content
Thursday, 5 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

राहुल गांधी जिन्ना की तरह फैला रहे अराजकता, विदेशी ताकतें कर रहीं मदद: मंगल प्रभात लोढ़ा

राहुल गांधी जिन्ना की तरह फैला रहे अराजकता, विदेशी ताकतें कर रहीं मदद: मंगल प्रभात लोढ़ा

Mumbai , 3 नवंबर . Maharashtra Government में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन की आलोचना करते हुए उन पर देश में अराजकता फैलाने और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार संवैधानिक पद पर हैं और ऐसे पदों की सुरक्षा करना Government की जिम्मेदारी है. वहीं, दीया मिर्जा से जुड़े विवाद और हाईकोर्ट के फैसले पर उन्होंने अदालत के निर्णय का सम्मान करने की बात कही, लेकिन दिवाली की परंपराओं और धार्मिक भावनाओं को भी महत्व देने की जरूरत बताई. साथ ही, एनसीपी के आंतरिक विवाद पर संजय राउत की टिप्पणियों से उन्होंने खुद को अलग रखा.

दीया मिर्जा विवाद में हाईकोर्ट के फैसले पर मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि वह अदालत के निर्णय का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था को, चाहे वह Government हो या कोई अन्य संगठन, हजारों वर्षों से चली आ रही परंपराओं और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखना चाहिए. लोढ़ा ने कहा कि किसी धर्म के लोगों की भावनाएं, परंपराएं और संस्कार किसी भी उत्सव से जुड़े होते हैं. इसलिए उन्हें अपने त्योहार और परंपराएं मनाने का अधिकार मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला मान्य है, लेकिन दिवाली और उससे जुड़ी परंपराओं को लेकर उनकी भावना भी स्पष्ट है.

चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी के विरोध को लेकर लोढ़ा ने तीखी टिप्पणी की. उन्होंने देश के पहले Prime Minister जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी वही कर रहे हैं, जो 1945-47 के दौरान जिन्ना ने किया था. देश में अराजकता फैलाने, संविधान को तोड़ने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. मंत्री ने देश के लोगों से ऐसी कथित साजिश को समय रहते समझने की अपील की. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ विदेशी ताकतें राहुल गांधी की मदद कर रही हैं और ऐसी ताकतों को सामने लाया जाना चाहिए.

लोढ़ा ने Prime Minister Narendra Modi और Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस का बचाव करते हुए कहा कि उनका अपराध केवल इतना है कि उन्होंने 2047 तक विकसित India का लक्ष्य सामने रखा है और उसे हासिल करने के लिए कदम उठाए हैं. उन्होंने दावा किया कि 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं, आयात कम हुआ है, निर्यात बढ़ा है और देश की आत्मनिर्भरता और विदेश नीति मजबूत हुई है. उन्होंने कहा कि भारतीय पासपोर्ट को अब दुनिया में सम्मान मिल रहा है.

मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि भाजपा ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर इसलिए प्रतिक्रिया देती है, क्योंकि वह एक संवैधानिक पद पर हैं. Government की जिम्मेदारी है कि संवैधानिक पदों और संस्थाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे. उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने वाली ताकतों से ऐसे पदों की रक्षा करना जरूरी है.

एनसीपी के आंतरिक विवाद पर संजय राउत की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर लोढ़ा ने कहा कि उनकी पार्टी के प्रवक्ता इस पर उचित जवाब दे चुके हैं और आगे भी देंगे. उन्होंने कहा कि संजय राउत रोज बयान देते हैं और उनका जवाब भी दिया जाता है. वह इस विवाद में खुद नहीं पड़ना चाहते.

–

पीएसके

Share