Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन हुआ तो बनेगी एनडीए सरकार, 10-15 सीटों पर लड़ सकती है आरपीआई: रामदास आठवले

पंजाब में भाजपा अकाली गठबंधन हुआ तो बनेगी एनडीए सरकार, 10 15 सीटों पर लड़ सकती है आरपीआई: रामदास आठवले

पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन हुआ तो बनेगी एनडीए Government, 10-15 सीटों पर लड़ सकती है आरपीआई: रामदास आठवले

चंडीगढ़, 3 नवंबर . केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने चंडीगढ़ में पार्टी बैठक के बाद बताया कि फरवरी में होने वाले संभावित विधानसभा चुनावों में पंजाब में अगर भाजपा और अकाली दल का गठबंधन होता है तो एनडीए की Government बनेगी. बैठक में तय हुआ कि आरपीआई गठबंधन में 4-5 सीटें मांगेगी, नहीं मिलने पर 10-15 मजबूत सीटों पर अकेले लड़ेगी और बाकी 117 में से शेष सीटों पर एनडीए को समर्थन देगी.

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा, “मैं India Government में Narendra Modi Government का हिस्सा हूं. मेरी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है, जो India के संविधान को मजबूत करना चाहती है और लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने का काम करती है. मेरी पार्टी 2014 से Maharashtra से एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) का हिस्सा है और मैं 2016 से India Government में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर रहा हूं.”

उन्होंने कहा कि आज मैं चंडीगढ़ आया था, क्योंकि यहां रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख नेताओं की एक बैठक आयोजित की गई थी. कई वर्षों से रिपब्लिकन पार्टी यहां सक्रिय रही है. रिपब्लिकन पार्टी की स्थापना 3 अक्टूबर 1957 को नागपुर में हुई थी. कांग्रेस पार्टी के बाद यह देश की सबसे पुरानी पार्टियों में से एक है. आज मेरे नेतृत्व वाली आरपीआई (आरपीआई-आठवले) India के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में काम कर रही है. लक्षद्वीप में हमारी पार्टी की इकाई है, अंडमान एवं निकोबार में है, दादरा और नगर हवेली में है, दमन और दीव में है और चंडीगढ़ में भी हमारी पार्टी सक्रिय है.

रामदास आठवले ने कहा कि हालांकि हर राज्य में हमारी पार्टी समान रूप से मजबूत नहीं है, लेकिन पूर्वोत्तर India के लगभग सभी राज्यों में पार्टी काम कर रही है. असम, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम जैसे राज्यों में हमारी पार्टी सक्रिय है. नागालैंड में हमारी पार्टी के विधायक भी हैं. वहां हमारी पार्टी को मान्यता प्राप्त है और ‘गन्ना किसान’ चुनाव चिह्न भी मिला हुआ है.

उन्होंने कहा कि मणिपुर Lok Sabha चुनाव में हमारी पार्टी का एक उम्मीदवार चुनाव लड़ा था, जिसे लगभग डेढ़ लाख वोट मिले थे. मणिपुर में भी हमारी पार्टी को मान्यता प्राप्त है. अब फरवरी में संभवतः चार राज्यों में चुनाव होने वाले हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में हमारी पार्टी सक्रिय रूप से काम कर रही है.

आठवले ने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल कई वर्षों तक साथ रहे हैं. प्रकाश सिंह बादल और भाजपा ने लंबे समय तक मिलकर Government चलाई. बीच में कांग्रेस की Government आई और उसके बाद आम आदमी पार्टी की Government बनी, जो वर्तमान में काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में हमें पूरा विश्वास है कि यदि भाजपा और अकाली दल का गठबंधन होता है, तो यहां एनडीए की Government जरूर बनेगी. हमारी पार्टी का रुख यह रहेगा कि यदि हमें गठबंधन में चार-पांच सीटें मिलती हैं, तो हम उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. यदि गठबंधन में हमारी पार्टी को सीटें नहीं मिलती हैं तो हम 10-15 सीटों पर, जहां हमारे मजबूत उम्मीदवार हैं और जहां जीतने या अच्छा वोट प्राप्त करने की संभावना है, वहां अपने प्रत्याशी खड़े करेंगे. पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों में से बाकी सीटों पर हम एनडीए का समर्थन करेंगे.

आज की बैठक में हमने यह निर्णय लिया है कि पहले चार-पांच सीटों की मांग की जाएगी. यदि सीटें नहीं मिलती हैं तो 10-15 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और बाकी सीटों पर एनडीए का समर्थन करेंगे. पीएम Narendra Modi के नेतृत्व में हम पंजाब की जनता को बताएंगे कि पिछले बारह वर्षों में India प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ा है. Prime Minister का नारा ‘सबका साथ, सबका विकास’ है और वे 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं.

–

केके/वीसी

Share