भाजपा का दिग्विजय सिंह पर पलटवार, कहा-सनातन धर्म को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

New Delhi, 5 अक्टूबर . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विज सिंह के उज्जैन से अयोध्या तक ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ और हिंदू वाले बयान पर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया है. इसके साथ ही कहा कि सनातन धर्म को दिग्विजय सिंह और कांग्रेस से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.

दिग्विजय ने हाल ही में बयान दिया है, “इस देश में जिस प्रकार सनातन धर्म को आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और सावरकर ने ‘हिंदुत्व’ नाम दे दिया, उसकी वजह से पूरे देश में हिंदू-मुसलमानों के बीच, हिंदुओं और सिखों के बीच और हिंदुओं और ईसाइयों के बीच खाई पैदा कर दी है.”

Bhopal में Madhya Pradesh Government में मंत्री विश्वास सारंग ने से कहा, “दिग्विजय सिंह ने सनातन और हिंदू धर्म को मानने वालों का अपमान करने का काम अपने हाथ में ले लिया है. दिग्विजय सिंह को सनातन धर्म समझाने का क्या अधिकार है? दिग्विजय सिंह, जो जाकिर नाइक को हीरो कहते हैं, अब सनातन दर्शन समझाएंगे? क्या वह हिंदू धर्म के बारे में बताएंगे? हमें दिग्विजय सिंह से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है, जो जाकिर नाइक जैसे चरमपंथी और हिंदू-विरोधी व्यक्ति के मंच पर गए और उन्हें हीरो कहा.”

कर्नाटक के कलबुर्गी में भाजपा एमएलसी एन. रविकुमार ने कहा, “दिग्विजय सिंह तरह-तरह की बातें कह रहे हैं. उत्तर प्रदेश के लोगों को भाजपा Government और योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है. वे कह रहे हैं कि आरएसएस और भाजपा ने पैसे लूटे और चोरी की. आरएसएस एक ऐसा संगठन है जिसमें देश भर के लोगों ने योगदान दिया है. India के लोगों ने मंदिर के लिए पैसे दान किए और एक रुपये की भी चोरी नहीं हुई. India के लोगों को आरएसएस पर पूरा भरोसा और विश्वास है.”

अयोध्या हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने कहा, “दिग्विजय सिंह का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने भगवा रंग के बारे में टिप्पणी की थी. ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने साधु-संतों को दाऊद, आईएसआई और तालिबान से जोड़ा था. ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्हें हमारी सनातन संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहीं है.”

मथुरा में उत्तर प्रदेश भाजपा के राज्य महासचिव राजेश चौधरी ने कहा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक राष्ट्रवादी संगठन है और उसे दिग्विजय सिंह से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. दिग्विजय सिंह ऐसा हर काम करते हैं जिससे भारतीयों और हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं.”

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा प्रवक्ता विनूषा ने कहा, “मुझे नहीं पता कि कांग्रेस नेता आरएसएस से इतनी नफरत क्यों करते हैं. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि आरएसएस देश को बांटने वाली और भारत-विरोधी संस्था है, यह धर्मों के बीच फूट डाल रही है, वगैरह-वगैरह. दिग्विजय सिंह आरएसएस के बारे में कुछ नहीं जानते हैं. आपने कहा कि आप आरएसएस का विरोध करने के लिए 1,000 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं.”

हैदराबाद में भाजपा नेता टीआर श्रीनिवास ने कहा, “दिग्विजय सिंह आरएसएस और वीर सावरकर के बारे में कुछ कहने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे लगता है कि इस बारे में बात करने वाला आखिरी व्यक्ति आपको होना चाहिए क्योंकि सनातन धर्म को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. हमें भी आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है क्योंकि 1947 के बाद से जो पूरी भयानक कहानी गढ़ी गई, हम सब जानते हैं कि यह एक लेफ्ट-लिबरल इस्लामिक इकोसिस्टम था, जिसने वीर सावरकर के बारे में गलत नैरेटिव बनाया. हम यह भी जानते हैं कि उन्होंने काला पानी जेल में बहुत बुरा समय बिताया था.”

–

ओपी/एएस

Leave a Comment