एकनाथ शिंदे ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, उनकी बहादुरी को पूरी दुनिया में एक दुर्लभ कारनामा बताया

Mumbai , 5 अक्टूबर . Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने Monday को फ्लाईDubai के कैप्टन स्मित मच्छार की असाधारण साहस और बहादुरी दिखाने के लिए तारीफ की. उन्होंने कहा कि 174 लोगों की जान बचाने के लिए उनके द्वारा किया गया काम एक दुर्लभ उपलब्धि था.

एकनाथ शिंदे ने से बातचीत में कहा, “कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी और साहस का काम पूरी दुनिया में एक दुर्लभ उपलब्धि है. उन्होंने 174 लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर बहुत हिम्मत दिखाई. उन्होंने प्लेन को हाईजैक होने से बचाया और अपनी जान जोखिम में डालकर सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की.”

शिंदे ने Prime Minister Narendra Modi की भी तारीफ की, जिन्होंने सबसे पहले पायलट को बधाई दी और उनके साहसी प्रयासों की सराहना की.

उपChief Minister ने आगे कहा, “हमारे देश के लोकप्रिय और सफल Prime Minister ने उन्हें सबसे पहले बधाई दी. उन्हें इस बात पर बहुत गर्व हुआ कि स्मित मच्छार हमारे देश और Mumbai से हैं और Maharashtra के लिए भी गर्व का कारण हैं.”

बता दें कि फ्लाईDubai की फ्लाइट एफजेड-1073 30 सितंबर को Dubai से तेल अवीव जा रही थी. बताया जाता है कि फ्लाइट ने इमरजेंसी सिग्नल भेजे और अचानक 17,000 फीट से अधिक नीचे आ गई. घटना से पहले प्लेन लगभग 34,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था.

फ्लाइट में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे भी शामिल थे. बाद में फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक में प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुल अजीज एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया.

social media पर वायरल हो रहे वीडियो में मच्छार खून से लथपथ, ऑक्सीजन मास्क पहने हुए और विमान की गैली (रसोई वाले हिस्से) में पीठ के बल लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं.

इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि एक इजरायली यात्री ने उन्हें जानकारी दी थी कि विमान स्पिन करने लगा और नीचे की ओर जाने लगा था.

नेतन्याहू के अनुसार, यात्री और क्रू के एक सदस्य ने कॉकपिट में घुसकर पायलट पर काबू पा लिया. पायलट ने विमान के सिस्टम में छेड़छाड़ करने की कोशिश के दौरान मच्छार पर हमला किया था.

मच्छार को विमान में सवार सभी 174 लोगों की जान बचाने में मदद करने के लिए ‘असली हीरो’ बताया जा रहा है. मच्छार चार साल से ज्यादा समय से फ्लाईDubai से जुड़े हैं और उनके पास कमर्शियल एविएशन का 13 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें 9,500 से अधिक घंटे की उड़ान शामिल है.

–

ओपी/एबीएम

Leave a Comment