
New Delhi, 3 अक्टूबर . Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव के नौकरी और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवालों पर यूपी Government के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने तीखा पलटवार किया है. मुजफ्फरनगर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने सपा शासन को नकल, पेपर लीक और जातिगत पक्षपात का दौर बताते हुए कहा कि ब्लैक बोर्ड पर लिखकर नकल कराने वाली पार्टी आज योगी Government की साढ़े नौ लाख भर्तियों पर सवाल उठा रही है, जिस पर पूरा प्रदेश हंस रहा है.
उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव नौकरी और भ्रष्टाचार का जिक्र करते हैं, यह बेहद हास्यास्पद है. अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व Chief Minister और वर्तमान में सांसद हैं, लेकिन जिस तरह की बातें वह कर रहे हैं, वह हास्यास्पद है. जिस Samajwadi Party के शासन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था, आज वही पार्टी प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर टिप्पणी कर रही है.
उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि सपा Government में ब्लैक बोर्ड पर लिखकर नकल कराई जाती थी, पेपर लीक होते थे और नौकरियां बेची जाती थीं. एक ही जाति वर्ग के लोगों को नौकरियां दी जाती थीं और भ्रष्टाचार चरम पर था.
उन्होंने आगे कहा कि सपा शासन में ठेके छूटते थे, कंपनियां बाजियां लगाती थीं. परिवार का एक व्यक्ति थैला लेकर Lucknow जाता था, वहां सौदेबाजी करता था, जगह-जगह घूमता था और पैसे देकर भी वापस लौट आता था, न पैसे वापस मिलते थे और न ही नौकरी लगती थी. यह Samajwadi Party का असली चेहरा था.
कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आज भी लोग देख रहे हैं कि उत्तर प्रदेश Government ने साढ़े नौ लाख युवाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार और बिना किसी जातिगत पक्षपात के नौकरियां दी हैं. हिंदू, मुस्लिम, यादव, एससी, सामान्य वर्ग सभी समाज की बेटियों को 100 प्रतिशत आरक्षण के साथ Government ने नौकरी देने का काम किया है, चाहे वह Police हो या पीएसी की भर्ती. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अखिलेश को इस तरह की बातें कहते हुए आज पूरा प्रदेश उन पर हंसता है.
कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव को ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए. सबने उनका कार्यकाल देखा है. जो युवा आज नहीं देख पाए, वे भी जान रहे हैं कि अखिलेश यादव की Government में जनता का किस तरह से उपयोग किया गया.
लुटेरों के एक सवाल पर कि अखिलेश जब सीएम थे तो निवेश के लिए विदेशों का दौरा करते थे, गिड़गिड़ाते थे लेकिन कोई यूपी में आने को तैयार नहीं था, डर का माहौल था और अब धड़ल्ले से निवेश हो रहा है, इस पर मंत्री ने कहा कि यह बिल्कुल सही बात है. निवेश के लिए अखिलेश यादव दिल्ली में जाकर बैठकें करते थे. उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर समिट करने की उनकी हिम्मत नहीं हुई. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में आदित्यनाथ योगी की Government बनते ही सबसे पहले 2018 में इंटरनेशनल इन्वेस्टर समिट हुई, जिसमें दुनिया और देश के बड़े-बड़े उद्योगपति आए.
उन्होंने कहा कि आप सब उनके नाम जानते हैं. सभी ने आकर Prime Minister और Chief Minister को वचन दिया कि वे उत्तर प्रदेश में बड़ा निवेश करेंगे. आज वह निवेश धरातल पर उतर रहा है, सब देख रहे हैं. हमारे विभाग के माध्यम से भी लाखों रोजगार, स्किल्ड और अनस्किल्ड युवाओं को अवसर मिल रहे हैं. शिक्षा के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है.
वहीं, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “मैं अखिलेश यादव को बताना चाहता हूं कि वह भाजपा पर क्या निशाना साधेंगे? पूर्व में उनके पिता ने उत्तर प्रदेश और यहां की जनता के साथ जो किया है, वह पहले अपने इतिहास को पढ़ लें. इनके शासन में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा को इन्होंने गरीब परीक्षा बना दिया था. नकल तो पूरी की पूरी क्लास में होती थी. आज ये नौकरी की बात करते हैं, तो इनके समय में नौकरियां चिट्ठी पर बंटती थीं. इनके और इनके चाचा के पैरवीकारों को चिट्ठी के जरिए नौकरियां दी जाती थीं.”
उन्होंने कहा कि आज हमारी Government ने साढ़े नौ लाख नौकरियां दी हैं. पारदर्शिता के साथ आयोग का गठन करके हम युवाओं को नौकरी दे रहे हैं और कहीं भी भ्रष्टाचार की बात आपने सुनी तक नहीं होगी. इसी तरह केंद्र में हमारे वाराणसी के सांसद, देश के यशस्वी Prime Minister और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता Narendra Modi ने जो कहा है, वह करके दिखा दिया है.
हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने जो कहा था, उसे करके दिखाया है. चाहे भू-माफिया हो, शिक्षा माफिया हो या गुंडा, सबको उन्होंने मिट्टी में मिला दिया है. विधानसभा में उन्होंने जो कहा था, उसे करके दिखाया है. आज नकलविहीन परीक्षा हो रही है. लोग परीक्षा दे रहे हैं और पास हो रहे हैं, चाहे नौकरी की परीक्षा हो, चाहे हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा हो. परीक्षाएं पूरी तरह नकलमुक्त हो रही हैं.
उन्होंने कहा कि आज ये उन्हीं चीजों पर सवाल उठा रहे हैं. अब इनके पास कुछ बचा ही क्या है? विकास और विरासत की बात करें तो विरासत से ये कोसों दूर भागते थे, आज वही विरासत की बात कर रहे हैं. और विकास तो आप देख ही रहे हैं कि चारों तरफ हो रहा है.
–
केके/वीसी