
New Delhi, 13 सितंबर . दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर Prime Minister Narendra Modi ने आज युगांडा गणराज्य की उपPresident जेसिका रोज एपेल अलुपो के साथ द्विपक्षीय बैठक की. विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं ने प्रौद्योगिकी साझेदारी, क्षमता निर्माण, ज्ञान साझाकरण, निवेश सुविधा और दोनों देशों के बीच निजी क्षेत्र के सहयोग के माध्यम से प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया.
उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि India और युगांडा के बीच विकास साझेदारी दोनों देशों के लिए ताकत का स्रोत है. Prime Minister ने समृद्ध और विकसित युगांडा के लिए युगांडा के ‘विजन 2040’ को India के समर्थन की पुष्टि की. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि लोगों के बीच घनिष्ठ संबंध साझेदारी को मजबूती प्रदान करते हैं.
दोनों नेताओं ने ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद करने के लिए द्विपक्षीय जुड़ाव को और करीबी बनाने का आह्वान किया. Prime Minister ने शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उपPresident को धन्यवाद दिया.
इसके अलावा इंडोनेशिया के President प्रबोवो सुबियांतो की सकारात्मकता Prime Minister Narendra Modi को पसंद आई. ब्रिक्स समिट के दूसरे और अंतिम दिन पीएम मोदी ने विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की. इनमें सुबियांतो भी थे जिन्होंने नमस्ते की मुद्रा में हाथ जोड़ उनका अभिवादन किया.
पीएम ने इस मुलाकात को बेहद खास बताया. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ब्रिक्स दिल्ली समिट के दौरान इंडोनेशिया के President प्रबोवो सुबियांतो से मिलकर बहुत अच्छा लगा. उनका अपनापन, सकारात्मक और आशावादी रवैया हमेशा दिल जीत लेता है.”Prime Minister ने उम्मीद जताई कि India और इंडोनेशिया कई क्षेत्रों में अपनी साझेदारी को मजबूत करते रहेंगे.
दोनों के बीच काफी आत्मीय रिश्ते हैं. New Delhi को मिलाकर 2026 में दो बार Prime Minister Narendra Modi और इंडोनेशिया के President प्रबोवो सुबियांतो के बीच मुलाकात हुई. पहली मुलाकात जकार्ता में हुई थी. Prime Minister मोदी 6 से 8 जुलाई 2026 को इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा पर जकार्ता गए थे.
–
केके/वीसी