
New Delhi, 11 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें New Delhi में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दिनभर हुई महत्वपूर्ण गतिविधियों और विश्व नेताओं के साथ उनकी बैठकों की झलक दिखाई गई है.
वीडियो साझा करते हुए Prime Minister ने लिखा, “बिजनेस फोरम, द्विपक्षीय बैठकें और भी बहुत कुछ… आज India मंडपम में ये सभी गतिविधियां हुईं.”
Prime Minister द्वारा साझा किए गए वीडियो में उन्हें रूस के President व्लादिमीर पुतिन, ईरान के President मसूद पेजेशकियन तथा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ द्विपक्षीय बैठकें करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में Prime Minister इन्नोप्रोम इंडिया प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए भी नजर आते हैं.
अपने संबोधन में Prime Minister मोदी ने कहा कि India में आयोजित यह ब्रिक्स बिजनेस फोरम अब तक का सबसे बड़ा बिजनेस फोरम है. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया के कई हिस्सों में व्यापारिक बाधाएं बढ़ रही हैं, India आर्थिक पुल बनाने का काम कर रहा है.
11 सितंबर, Friday को Prime Minister मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के महत्व और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित बहुपक्षीय संस्थाओं में समकालीन वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया.
बैठक में वैश्विक संघर्षों, समुद्री मार्गों की स्वतंत्रता, सतत विकास, मानव-केंद्रित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), अक्षय ऊर्जा और वैश्विक खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई. Prime Minister ने गुटेरेस को उनके कार्यकाल के शेष समय के लिए शुभकामनाएं भी दीं.
Prime Minister मोदी ने ईरान के President डॉ. मसूद पेजेशकियन के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की. पिछले दो सप्ताह के भीतर दोनों नेताओं की यह दूसरी मुलाकात थी. बैठक में दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई. Prime Minister ने ब्रिक्स से जुड़े कार्यक्रमों में ईरान की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और कहा कि ब्रिक्स वैश्विक दक्षिण के देशों के बीच सहयोग, नवाचार और स्थिरता की भावना को मजबूत करने की क्षमता रखता है.
दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की ताजा परिस्थितियों पर भी चर्चा की. Prime Minister मोदी ने एक बार फिर कहा कि सभी विवादों का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से होना चाहिए. उन्होंने क्षेत्र में स्थायी शांति, समुद्री व्यापार की सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया.
Prime Minister मोदी ने रूस के President व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की. इस वर्ष दोनों नेताओं की यह दूसरी बैठक थी. दोनों नेताओं ने Political, आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, कौशल विकास और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने India में पहली बार आयोजित इन्नोप्रोम इंडिया अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी का संयुक्त रूप से दौरा किया और इसे दोनों देशों के बीच व्यापार एवं औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया.
बैठक में पश्चिम एशिया और ब्लैक सी क्षेत्र की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ. Prime Minister ने दोहराया कि संघर्षों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति ही सबसे प्रभावी मार्ग है तथा India शांति प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार है.
President पुतिन ने Prime Minister मोदी को 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे Prime Minister ने स्वीकार कर लिया.
–
एएमटी/डीकेपी