
अमरावती, 14 सितंबर . आंध्र प्रदेश के Chief Minister चंद्रबाबू नायडू और उपChief Minister पवन कल्याण ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए Prime Minister Narendra Modi की सराहना की है.
Chief Minister चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पोस्ट में कहा, “मुझे खुशी है कि India ने New Delhi में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी की और दुनिया की कुछ प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को ऐसे समय में एक साथ लाया जब दुनिया में बड़े बदलाव हो रहे हैं. New Delhi घोषणापत्र में मजबूत बहुपक्षीय संस्थाओं, मजबूत सप्लाई चेन, इनोवेशन, टिकाऊ विकास और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच बेहतर सहयोग पर जो जोर दिया गया है, वह बहुत महत्वपूर्ण है. ये ऐसे मुद्दे हैं जो आने वाले दशकों में वैश्विक विकास और समृद्धि की दिशा तय करेंगे.”
सीएम नायडू ने कहा, “आज India एक भरोसेमंद मंच के तौर पर उभरा है, जहां अलग-अलग नजरिए वाले देश एक साथ आ सकते हैं, रचनात्मक बातचीत कर सकते हैं और आम सहमति बना सकते हैं. विकासशील देशों के हितों को आगे बढ़ाते हुए आम सहमति बनाने की यह क्षमता, वैश्विक मंच पर India की बढ़ती आर्थिक ताकत और रुतबे को दर्शाती है. इस ऐतिहासिक आयोजन में नेतृत्व के लिए मैं Prime Minister मोदी की सराहना करता हूं. आज, दुनिया भर में India की आवाज पहले से कहीं ज्यादा आत्मविश्वास और सम्मान के साथ सुनी जा रही है!”
वहीं, एक दिन पहले Sunday को उपChief Minister पवन कल्याण ने एक्स पर जारी बयान में कहा, “India के लिए गर्व का ब्रिक्स 2026. New Delhi में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का सफल समापन India के लिए बेहद गर्व का क्षण है. ब्रिक्स देश दुनिया की लगभग 50 फीसदी आबादी और 40 फीसदी वैश्विक जीडीपी का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए वैश्विक आर्थिक और भू-Political परिदृश्य को आकार देने में इस समूह की महत्वपूर्ण भूमिका है.”
पवन कल्याण ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India ने “लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” की थीम के तहत ब्रिक्स की अध्यक्षता का सफलतापूर्वक संचालन किया है. मैं Prime Minister, विदेश मंत्रालय, India Government, हमारे राजनयिकों, अधिकारियों और उस हर टीम को हार्दिक बधाई देता हूं, जिनकी समर्पित कोशिशों से यह शिखर सम्मेलन सफल हुआ.
उपChief Minister ने कहा, “इस शिखर सम्मेलन ने आर्थिक और वित्तीय सहयोग, व्यापार, निवेश, मजबूत सप्लाई चेन और विकास वित्त के एजेंडे को मजबूत किया. साथ ही, एआई, नवाचार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा में सहयोग को भी आगे बढ़ाया. इसने शांति और सुरक्षा, आतंकवाद से निपटने, जलवायु कार्रवाई, सतत विकास और ‘ग्लोबल साउथ’ की मजबूत आवाज के लिए सामूहिक प्रयासों को भी बल दिया.”
पवन कल्याण ने कहा, “ब्रिक्स New Delhi घोषणापत्र को अपनाना इन साझा प्राथमिकताओं को सार्थक सहयोग और कार्रवाई में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. India की ब्रिक्स अध्यक्षता ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर हमारे देश के बढ़ते आत्मविश्वास और रचनात्मक नेतृत्व को प्रदर्शित किया है. ब्रिक्स मजबूत साझेदारियां बनाता रहे, साझा अवसर पैदा करे और एक अधिक लचीली, समावेशी और समृद्ध दुनिया के निर्माण में योगदान दे.”
–
ओपी/पीएम