ब्रायडन कार्स मामले की जांच बंद, ऑलराउंडर के खिलाफ कोई चार्ज नहीं लगेगा

New Delhi, 19 सितंबर . डर्बीशायर Police ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स से जुड़े मामले की जांच बंद कर दी है. जांच बंद होने के बाद कार्स पर कोई चार्ज नहीं लगा लगेगा.

मामले की पूछताछ में पता चला कि कथित रूप से पीड़ित कोई शिकायत नहीं करना चाहता था. इसी वजह से कोई आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई. Police ने Friday को जारी एक बयान में बताया कि डर्बी सिटी सेंटर में हमले की रिपोर्ट की जांच बंद कर दी गई है.

Police जांच पूरी होने के बाद, कार्स अब क्रिकेट रेगुलेटर की जांच का सामना करेंगे.

23 अगस्त को social media पर एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें ब्रायडन कार्स की हथकड़ी पहने हुए फुटेज सामने आई थी. कार्स को डर्बी के वार्डविक में मॉली मैलोन्स में अधिकारियों को बुलाए जाने के बाद नशे में होने और बदतमीजी के शक में गिरफ्तार किया गया था. बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था.

घटना के समय कार्स घरेलू क्रिकेट में डरहम के लिए खेल रहे थे. वह Pakistan के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा थे. घटना के बाद कार्स को इंग्लैंड टीम से बाहर कर दिया गया था. वह Pakistan के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे. उस समय डर्बीशायर Police ने कार्स से जुड़े विवाद के जांच की बात कही थी. विवाद की वजह से श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से भी कार्स बाहर हो गए थे.

पिछले सप्ताह इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने कहा था कि कार्से को मैदान के बाद अपने व्यवहार को ठीक रखने की जरूरत है. उन्हें डर्बी की घटना की वजह बने मामलों पर काम करना चाहिए और सही तरीके से रीसेट करने के लिए समय लेना चाहिए.

कार्से डर्बी की घटना के बाद से काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए खेल रहे हैं, लेकिन इस राउंड में वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ मैच में नहीं खेले.

पीएके

Leave a Comment