
New Delhi, 19 सितंबर . दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. हालांकि, आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे गर्मी और उमस से कुछ हद तक निजात मिलने की उम्मीद है.
वहीं, बारिश की संभावना काफी कम हो गई है. मौसम विभाग की ओर से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 19 सितंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. ह्यूमिडिटी (नमी) 70 से 60 प्रतिशत के बीच रहेगी.
20 सितंबर को मौसम 19 सितंबर के समान ही रहेगा. तापमान 35 डिग्री से 23 डिग्री के बीच रहेगा और आंशिक बादल छाए रहेंगे. नमी 70 से 60 प्रतिशत रहेगी. 21 सितंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा.
वहीं, 22 सितंबर को आसमान साफ रहेगा. तापमान 35 डिग्री से 22 डिग्री तक पहुंच सकता है. 23 सितंबर को मौसम साफ बना रहेगा. अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है और 24 सितंबर को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है. राहत की बात यह है कि दिल्ली-एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अभी भी ‘ग्रीन और येलो’ जोन में बना हुआ है.
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों की बात करे तो आलिपुर में105, आनंद विहार में 98, अशोक विहार में 93, आया नगर में 79, बवाना में 94 एक्यूआई दर्ज किया गया. बुराड़ी क्रॉसिंग में 101, कैंटोनमेंट एरिया में 59 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया है. नोएडा में एक्यूआई सेक्टर-125 में 167, सेक्टर-62 में 99, सेक्टर-1 में 113 और सेक्टर-116 में 136 रिकॉर्ड किया गया है.
गाजियाबाद के गोविंदपुरम में 47, इंदिरापुरम में 75, लोनी में 121, संजय नगर में 114, वसुंधरा में 123 और वेद विहार-लोनी, में 94 एक्यूआई दर्ज किया गया है. दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है. बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है, लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में तेजी से इजाफा नहीं होगा. हवा की गुणवत्ता भी फिलहाल नियंत्रण में है, जो लोगों के लिए राहत की बात है.
–
पीकेटी/वीकेयू