
New Delhi, 19 सितंबर . न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र इंजर्ड हो गए हैं. इंजरी की वजह से India के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में उनका खेलना संदिग्ध हो गया है.
रचिन रवींद्र Wednesday को ऑकलैंड में एक प्रमोशनल शूट के दौरान डाइविंग कैच लेने की कोशिश में इंजर्ड हो गए. रवींद्र का दाहिना कंधा खिसक गया है. डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में किसी बड़े स्ट्रक्चरल डैमेज की बात से इनकार किया है. हालांकि, मैदान पर उनकी वापसी रिहैबिलिटेशन के शुरुआती स्टेज की रिकवरी पर निर्भर करेगी.
न्यूजीलैंड के परफॉर्मेंस मैनेजर माइक सैंडल ने कहा कि शूटिंग के दौरान कैच लेने की कोशिश में रवींद्र सेफ्टी मैट पर गिर गए. यह सच में एक बुरी चोट थी. हम उनके लिए दुखी हैं. हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि वह अच्छी तरह से ठीक हों और जितनी जल्दी हो सके मैदान पर वापस आएं.
उन्होंने कहा, “हमारे खिलाड़ियों से जुड़े सभी कमर्शियल शूट की तरह, इन एक्टिविटीज पर सभी पार्टियों ने पहले ही सहमति दे दी थी, जिसमें सही सेफ्टी उपाय किए गए थे. यह घटना थोड़ी अजीब है. हम आगे भी इस तरह के इवेंट्स के लिए अपनी प्रक्रिया की समीक्षा करते रहेंगे.”
न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि आगे व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए टीम रवींद्र के साथ सावधानी से पेश आएगी. हम रचिन को जरूरत से ज्यादा जल्दी वापस नहीं लाना चाहते. वह अपने रिहैब के मामले में अच्छे हाथों में है और हम जल्द ही उसका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.
न्यूजीलैंड अगले सप्ताह की शुरुआत में India के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा करेगा. India के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू हो रही है, लेकिन यह साफ नहीं है कि रवींद्र खेलने के लिए समय पर ठीक हो पाएंगे या नहीं.
–
पीएके