‘बेहतरीन राजनेता, बुद्धिमान राजनीतिज्ञ’: उज्बेक राष्ट्रपति ने भारत के वैश्विक उदय का श्रेय पीएम मोदी को दिया

ताशकंद, 30 अगस्त . उज्बेकिस्तान के President शौकत मिर्जियोयेव ने Sunday को India के तेजी से हो रहे विकास और अंतरराष्ट्रीय मंच पर इसके बढ़ते प्रभाव का श्रेय Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व को दिया. उन्होंने पीएम मोदी को एक “बेहतरीन राजनेता” और “बुद्धिमान राजनीतिज्ञ” बताया, जिनका हर जगह भरोसा और सम्मान किया जाता है.

पीएम मोदी को President शौकत मिर्जियोयेव ने अपने देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान ‘ओली दाराजली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया. उज्बेक भाषा के इस शब्द का अर्थ उच्च स्तरीय मित्रता होता है. यह पीएम मोदी को मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है.

इस मौके पर President ने अपनी India यात्रा का भी जिक्र किया. उन्होंने उस दौरान मिले स्नेह और गर्मजोशी के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि दोनों पक्षों ने अपने ऐतिहासिक संबंधों, सहयोग के क्षेत्रों और भविष्य की योजनाओं पर सार्थक चर्चा की है.

उन्होंने कहा, “Prime Minister, मेरे प्यारे भाई, मैं आपके खुलेपन और भाईचारे के लिए आपका धन्यवाद करता हूं. कल से हमने अपने सभी क्षेत्रों, ऐतिहासिक संबंधों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की है. ये बैठकें बहुत सार्थक रहीं… हम उज्बेकिस्तान के लिए आपकी ईमानदारी और स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए भी आपका धन्यवाद करना चाहते हैं.”

उज्बेक President ने पीएम मोदी की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा की सराहना की और कहा कि हाल के वर्षों में India की प्रगति का श्रेय उनके नेतृत्व को भी जाता है.

उन्होंने कहा, “हम आपको न केवल एक बेहतरीन राजनेता और बुद्धिमान राजनीतिज्ञ के रूप में जानते हैं बल्कि एक ऐसी हस्ती के रूप में भी जानते हैं जिनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान है. हाल के वर्षों में India का तेजी से विकास और अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार बढ़ता प्रभाव सीधे तौर पर आपके नाम और नेतृत्व से जुड़ा है.”

President ने India Government के आधुनिकीकरण कार्यक्रमों और विभिन्न क्षेत्रों में देश की उपलब्धियों की भी सराहना की और कहा कि उज्बेकिस्तान, India की प्रगति को देखकर खुश होता है.

उन्होंने कहा, “देश के आधुनिकीकरण के लिए आपकी प्रभावी रणनीति और कार्यक्रमों की बदौलत, आज का India सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है. सच्चे भाइयों के तौर पर, हमें आपकी शानदार उपलब्धियों पर हमेशा बहुत खुशी होती है और हम आपको एक बार फिर बधाई देना चाहते हैं.”

उन्होंने कहा, “आज की ऐतिहासिक यात्रा और हमारी सार्थक बातचीत के परिणामस्वरूप, हमने अपने मित्र देशों के बीच संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचा दिया है. यह वास्तव में ऐतिहासिक है, और यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि India के Prime Minister ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने में अमूल्य व्यक्तिगत योगदान दिया है.”

उन्होंने कहा, “आज हमारे द्विपक्षीय संबंधों के विकास में एक यादगार और ऐतिहासिक दिन है.”

द्विपक्षीय व्यापार की बात करते हुए, मिर्जियोयेव ने कहा कि दोनों देशों के बीच मौजूदा व्यापार कारोबार, जो अभी 1 अरब डॉलर है, उसे केवल एक शुरुआती बिंदु के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि उनकी आर्थिक साझेदारी की सीमा के रूप में.

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य पहले पड़ाव के तौर पर 5 अरब डॉलर तक पहुंचना है, और मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में हम आसानी से 10 अरब डॉलर का व्यापार कारोबार हासिल कर सकते हैं.”

केआर/

Leave a Comment