बुलंदशहर में दुष्कर्म के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर, 8 अक्टूबर . यूपी के बुलंदशहर में खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में Police और दुष्कर्म के मामलों में वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई. Police की जवाबी कार्रवाई में आरोपी शफीक पैर में गोली लगने से घायल हो गया. Police ने उसके साथी भूरा को भी गिरफ्तार कर लिया है. घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खुर्जा में भर्ती कराया गया है.

Police के अनुसार Wednesday देर रात धरपा मोड़ के पास Police टीम चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान Police को संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए. Police टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने Police पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में शफीक के पैर में गोली लग गई. इसके बाद Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके साथी भूरा को भी हिरासत में ले लिया गया.

Police ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो कारतूस, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है. Police के मुताबिक, शफीक 6 अक्टूबर को हुई एक घटना में वांछित था.

सीओ शोभित कुमार अत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि खुर्जा देहात थाना Police की Wednesday रात में एक अपराधी से मुठभेड़ हुई थी. आरोपी की पहचान शफीक के रूप में हुई है, जो बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है. मुठभेड़ के दौरान वह घायल हो गया.

पूछताछ में शफीक ने Police को बताया कि उसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर पिछली रात एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इस दौरान उसका मोबाइल फोन घटनास्थल के आसपास कहीं गिर गया था. वह उसी मोबाइल फोन को तलाशने के लिए दोबारा घटनास्थल के आसपास पहुंचा था.

Police टीम भी घटना से जुड़े क्षेत्र में निगरानी कर रही थी. इसी दौरान Police का शफीक से आमना-सामना हो गया और मुठभेड़ शुरू हो गई. Police ने घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

Police अधिकारियों के अनुसार, मामले में शफीक के सहयोगी को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है और उससे पूछताछ की जा रही है. दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

–

एसएके/पीएम

Leave a Comment