कांग्रेस हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के बजाय करे आत्ममंथन : मोहन यादव

Bhopal , 8 अक्टूबर . India निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही मुहिम पर Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने Thursday को सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस को अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने की बजाय आत्ममंथन करना चाहिए.

सीएम मोहन यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस को यह आत्ममंथन करना चाहिए कि जिस चुनाव आयोग की प्रक्रिया के माध्यम से उसे कई राज्यों में Government बनाने का अवसर मिला, उसी चुनाव आयोग पर लगातार सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं? यदि चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर ही अविश्वास है, तो केरल में कांग्रेस की जीत का क्या अर्थ है? Himachal Pradesh में कांग्रेस की Government है, वहां भी इसी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से चुनाव हुए हैं. तमिलनाडु में भी Political परिस्थितियों के अनुसार गठबंधन और Government में भागीदारी के निर्णय लिए जाते हैं.

Chief Minister ने कहा कि लगातार चुनावों में कांग्रेस की पराजय के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है. कांग्रेस को यह विचार करना चाहिए कि तमिलनाडु में वह लंबे समय से कमजोर क्यों है, पश्चिम बंगाल में दशकों से सत्ता से बाहर क्यों है तथा उत्तर प्रदेश और बिहार सहित अनेक राज्यों में उसका जनाधार क्यों कमजोर हुआ है. इन सवालों का जवाब चुनाव आयोग को दोष देने में नहीं, बल्कि पार्टी के संगठन और नेतृत्व की कमजोरियों के आत्ममंथन में मिलेगा.

उन्होंने कहा कि India दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां चुनाव की पूरी प्रक्रिया संवैधानिक व्यवस्था के तहत चुनाव आयोग के माध्यम से संपन्न होती है. चुनावी पराजय को स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है. लगातार हार के बाद अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास लोकतंत्र के हित में नहीं है. Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अपनी पार्टी के प्रदर्शन और नेतृत्व का आत्ममंथन करना चाहिए. लगातार मिल रही पराजय के लिए चुनाव आयोग अथवा अन्य संवैधानिक संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराने के बजाय कांग्रेस को अपने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं का विश्वास बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India आज पूरी दुनिया के सामने मजबूती के साथ खड़ा है. एक अत्यंत साधारण परिवार से निकलकर Prime Minister पद तक पहुंचे पीएम मोदी ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया और Prime Minister पद की गरिमा को स्थापित किया है. उनकी लोकप्रियता को कम करने के प्रयास सफल नहीं होंगे. कांग्रेस को चाहिए कि वह अपनी कमजोरियों को स्वीकार करे, संगठन को मजबूत बनाए और जनता के बीच अपना विश्वास पुनः स्थापित करे.

–

एसएनपी/वीकेयू

Leave a Comment