Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

बीसीसीआई स्टेट ‘ए’ मेंस अंडर-23 टी20 टूर्नामेंट: गुजरात की 16 सदस्यीय टीम घोषित, आदित्य रावल को मिली कप्तानी

बीसीसीआई स्टेट ‘ए’ मेंस अंडर 23 टी20 टूर्नामेंट: गुजरात की 16 सदस्यीय टीम घोषित, आदित्य रावल को मिली कप्तानी

बीसीसीआई स्टेट ‘ए’ मेंस अंडर-23 टी20 टूर्नामेंट: Gujarat की 16 सदस्यीय टीम घोषित, आदित्य रावल को मिली कप्तानी

New Delhi, 29 दिसंबर . Gujarat क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई के स्टेट ‘ए’ मेंस अंडर-23 टी20 टूर्नामेंट 2026-27 के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. आदित्य रावल को टीम की कमान सौंपी गई है.

आदित्य रावल कप्तान होने के साथ-साथ विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. Gujarat की टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जो आगामी टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने की कोशिश करेंगे.

Gujarat की टीम में रुद्र एम पटेल, मलय शाह, कृष गुप्ता, देव कठियारा, अभय ओझा, सुजल जीवानी, काव्या पटेल, हेनिल पटेल, शेजोर दीवान, रुद्र एन पटेल, राज राघवानी, भव्या चौहान, पार्थ खत्री, मौलयराजसिंह चावड़ा और खिलन पटेल को शामिल किया गया है.

टीम के कोच की जिम्मेदारी हेम जोशीपुरा और भाविक ठाकर को सौंपी गई है. वहीं, दीपक ओझा स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के रूप में टीम के साथ रहेंगे. जिमी कुमार पटेल फिजियो और India परमार वीडियो एनालिस्ट की भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा जगत पटेल को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है.

बीसीसीआई स्टेट ‘ए’ मेंस अंडर-23 टी20 टूर्नामेंट में Gujarat अपने अभियान की शुरुआत 1 दिसंबर को बड़ौदा के खिलाफ मुकाबले से करेगा. इसके बाद टीम 5 दिसंबर को गोवा, 7 दिसंबर को Rajasthan और 9 दिसंबर को पुडुचेरी के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.

Gujarat का पांचवां मुकाबला 11 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के खिलाफ निर्धारित है, जबकि टीम लीग चरण का अपना आखिरी मैच 13 दिसंबर को Mumbai के विरुद्ध खेलेगी.

Gujarat की टीम के सामने इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने और अगले दौर में जगह बनाने की चुनौती होगी. कप्तान आदित्य रावल के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. टीम के लिए शुरुआती मुकाबले काफी अहम होंगे, क्योंकि टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत आगे की राह आसान कर सकती है.

Gujarat की 16 सदस्यीय टीम: आदित्य रावल (कप्तान/विकेटकीपर), रूद्र एम. पटेल, मलय शाह, कृष्ण गुप्ता, देव कथियारा, अभय ओझा, सुजल जीवनी, काव्या पटेल, हेनिल पटेल, शहजोर दीवान, रुंद्रा एन पटेल, राज राघवानी, भव्या चौहान, पार्थ खत्री, मौल्यराजसिंह चावड़ा और खिलान पटेल.

सपोर्ट स्टाफ: हेम जोशीपुरा (कोच), भाविक ठाकर (कोच), दीपक ओझा (एस एंड सी कोच), जिमी कुमार पटेल (फिजियो), India परमार (वीडियो एनालिस्ट), जगत पटेल (टीम मैनेजर).

–

आरएसजी

Share