
क्वेटा, 27 सितंबर . बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने दावा किया है कि समूह के नए महिला दस्ते ‘करीमा आर्म्ड असॉल्ट डिवीजन’ (केएएडी) के हालिया हमलों में Pakistanी सैन्य बलों के नौ जवान मारे गए.
बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, बीएलएफ प्रवक्ता मेजर ग्वाहराम बलूच ने एक बयान में कहा कि 22 सितंबर को तुरबत के पास जुशाक इलाके में चीन-Pakistan आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) राजमार्ग पर तीन वाहनों वाले क्विक रिस्पॉन्स फोर्स (क्यूआरएफ) के काफिले पर केएएडी ने हमला किया. समूह का दावा है कि हमले में छह सैन्यकर्मी मारे गए और कई अन्य घायल हुए.
प्रवक्ता के अनुसार, बीएलएफ की कुर्बान यूनिट ने भी इस अभियान में केएएडी का साथ दिया. उन्होंने दावा किया कि Pakistanी बलों ने दोनों दस्तों को घेरने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मुकाबला करते हुए सुरक्षित वापसी की. हमले में कई सैन्य वाहनों को नुकसान पहुंचने का भी दावा किया गया. इस दौरान कुर्बान इकाई का एक लड़ाका चाकर मुराद उर्फ दिलीप जान भी मारा गया.
ग्वाहराम बलूच ने दावा किया कि केएएडी ने बलूचिस्तान के कलात जिले की मंगुचर तहसील में क्वेटा-कराची राजमार्ग पर तीन स्थानों पर नाकेबंदी की. मंगुचर बाजार की ओर से बख्तरबंद वाहन और दो अन्य वाहनों में पहुंचे Pakistanी बलों पर हमला किया गया, जिसमें दो सैन्यकर्मी मारे गए.
समूह ने दावा किया कि इस दौरान कई सैन्य वाहनों को नुकसान पहुंचा. बयान के मुताबिक, Pakistanी बलों ने लड़ाकों को घेरने का प्रयास किया, जिसके बाद एक और मुठभेड़ हुई. इसमें एक Pakistanी सुरक्षाकर्मी के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने का दावा किया गया.
एक अन्य घटना में बलूच रिपब्लिकन आर्मी (बीआरए) ने बलूचिस्तान के डेरा बुगती जिले के बेह लोटी इलाके में मारी एनर्जी लिमिटेड के एक ठिकाने पर हमले की जिम्मेदारी ली. समूह के प्रवक्ता सरबाज बलूच के हवाले से बलूचिस्तान पोस्ट ने बताया कि रॉकेट और भारी हथियारों से किए गए इस हमले में कंपनी के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए.
सरबाज बलूच ने दावा किया कि हमले के बाद Pakistanी बलों और समूह द्वारा स्थानीय स्तर पर Government समर्थित सशस्त्र संगठन बताए गए एक समूह के सदस्यों के बीच संघर्ष हुआ. बीआरए ने इस संघर्ष में नौ Pakistanी सैन्यकर्मियों और सशस्त्र समूह के तीन सदस्यों के मारे जाने का दावा किया. समूह के मुताबिक, उसके छह लड़ाके भी मारे गए.
इस बीच, बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स (बीआरजी) ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने हाजी शहर पर नियंत्रण किया और वहां एक Police थाने को विस्फोटकों से उड़ा दिया. समूह के अनुसार, बीआरए के लड़ाके एरी शहर में दाखिल हुए, Governmentी इमारतों पर कब्जा किया और अभियान पूरा करने के बाद वहां से हट गए.
इन घटनाओं के बीच बलूचिस्तान में Pakistanी सेना और Police को निशाना बनाकर सशस्त्र समूहों के हमलों में हाल के दिनों में तेजी आई है. इन हमलों में सैन्य एवं सुरक्षा प्रतिष्ठानों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं.
बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार, Wednesday को बीआरजी ने कच्छी जिले के कच्छी कलंदर इलाके में एक सशस्त्र समूह पर हमले का दावा किया था. बीआरजी ने उस संगठन को Government समर्थित ‘डेथ स्क्वाड’ बताया.
बीआरजी प्रवक्ता दोस्तैन बलूच ने कहा, “हमारे लड़ाकों का नियमित गश्त के दौरान इस समूह के सदस्यों से सामना हुआ. सशस्त्र लोगों ने लड़ाकों की आवाजाही रोकने की कोशिश की, जिसके बाद हमला किया गया. संबंधित लोग मौके से भाग गए और अपने हथियार वहीं छोड़ गए.”
–
केआर/