बीएमसी के ‘प्रदूषण मुक्त दीपावली’ अभियान के बीच कोएना का पलटवार, ‘हमें मत सिखाओ त्योहार कैसे मनाएं’

Mumbai , 2 नवंबर . Actress कोएना मित्रा ने दीपावली पर पटाखे फोड़ने का समर्थन किया है और इसे त्योहार के पारंपरिक उल्लास का हिस्सा बताया. Actress का कहना है कि हिंदू त्योहारों को कैसे मनाया जाए, इस पर दूसरों से सीखने की जरूरत नहीं है.
Actress ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “सभी को मेरा नमस्कार, हम दीपावली रोशनी, पटाखों, संगीत, ढोल और स्वादिष्ट खाने के साथ मनाते हैं. हमें यह बताने के लिए Pakistan के चमचों को मत बुलाइए कि हिंदू त्योहार कैसे मनाना चाहिए. उनके दिखावटी समाज-सेवा को नजरअंदाज कीजिए. एडवांस में दीपावली की शुभकामनाएं.”
उनका यह बयान उन लोगों और कथित बुद्धिजीवियों के खिलाफ एक सीधी प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है, जो दीपावली के दौरान पर्यावरण और प्रदूषण का हवाला देकर पटाखे न फोड़ने या हिंदू त्योहारों पर रोक लगाने की वकालत कर रहे हैं.
दरअसल, बीएमसी ने दीपावली के अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक अभियान शुरू किया था, जिसके तहत Actress दीया मिर्जा का एक वीडियो संदेश जारी किया गया था. इस वीडियो में दीया मिर्जा ने Mumbai वासियों से अपील की थी कि वे पटाखे न जलाएं तथा ध्वनि और वायु प्रदूषण को कम करके एक पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाएं.
उनका वीडियो सामने आने के बाद विवाद को हवा मिल गई. Political और मनोरंजन जगत से प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर के साथ बातचीत में कहा, “Mumbai का एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब हो रहा है, इसमें तो कोई दोराय नहीं है. अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर के महीने में इस तरह की परेशानियां देखने को मिलती हैं. ये परेशानियां पूरे India में देखने को मिलती हैं. Mumbai और दिल्ली जैसे शहरों में इसकी समस्या अलग-अलग होती है. हालांकि, इस पर कुछ नियंत्रण होना चाहिए. हमें त्योहार मनाने के साथ-साथ पर्यावरण को भी बराबर देखने की जरूरत है.”
Samajwadi Party के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने पटाखे फोड़ने को लेकर कहा, “देखिए, यह तो एक तरह की गुंडागर्दी है कि लोग बोल रहे हैं कि हम अपने हिसाब से पटाखे फोड़ेंगे. आप नितेश राणे को देख लीजिए, वे एक जगह बैठकर जो चाहें, वो बोलते हैं. उन्होंने हमेशा संविधान के खिलाफ ही बोला है और Government चुपचाप बैठकर देखती है. प्रदूषण एक तरह का मसला है और मैं तमाम लोगों से निवेदन करूंगा कि ये जितने भी छोटे नेता बोल रहे हैं, उनको बोलने दीजिए और कोई भी पोस्ट डिलीट मत कीजिए और सभी लोग कोशिश करें कि हमारी Mumbai की हवा थोड़ी साफ हो. मैं मानता हूं कि पटाखे फोड़ना पूरी तरह से बंद कराना चाहिए.”
–
एनएस/एबीएम


