शाहरुख के जन्मदिन पर जश्न का माहौल, रितेश-जेनेलिया समेत इंडस्ट्री के कलाकारों ने दी बधाई

Mumbai , 2 नवंबर . Bollywood के किंग खान (शाहरुख खान) Monday को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर इंडस्ट्री के उनके दोस्त और सह-कलाकारों ने न सिर्फ जन्मदिन की बधाई दी, बल्कि Actor की आगामी फिल्म ‘किंग’ की रिलीज को लेकर उत्सुकता भी जाहिर की.
Actor रितेश देशमुख ने शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ के लिए अपनी उत्साहित भी जाहिर की. social media प्लेटफॉर्म एक्स पर शाहरुख खान के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “हैप्पी बर्थडे शाहरुख भाई. आप हमारे लिए किंग हैं और हमेशा रहेंगे. हंसी और प्यार से भरा आपका दिन शानदार बीते. किंग पर तो ब्लॉकबस्टर लिखा हुआ है, 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में जादू छाने का बेसब्री से इंतजार है. लव यू.”
रितेश देशमुख की पत्नी और Actress जेनेलिया देशमुख ने भी शाहरुख को हार्दिक बधाई दी और उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए अपना उत्साह जाहिर किया. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें जेनेलिया और रितेश शाहरुख खान को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं.
उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान, हम आपको बहुत-बहुत प्यार करते हैं और हमेशा करेंगे. मैं सच में ‘किंग’ के लिए और इंतजार नहीं कर सकती. जल्द मिलते हैं- बड़ा सा हग.”
खास बात यह है कि इस कपल का ‘दिलवाले’ एक्टर के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है, जो आपसी सम्मान, पर्सनल मुलाकातों और कई यादगार पलों से बना है.
वहीं, 2 नवंबर को 61 साल के हुए शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी. ‘बादशाह’ की को-स्टार दीपशिखा नागपाल ने भी social media पर सुपरस्टार को विश किया.
उन्होंने लिखा, “हमारे एक और इकलौते किंग खान शाहरुख खान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. आप ऐसे ही चमकते रहें और हर साल की तरह मेरी यही ख्वाहिश है कि आपके साथ फिर से काम करूं.”
Actress अनन्या पांडे ने भी शाहरुख खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर किंग खान की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.”
–
एनएस/एएस


