Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार,राष्ट्रीय

रैली खत्म हो चुकी है, अब बिना डर दिल्ली आएं खरीदार और व्यापारी: एआईएमटीसी के अध्यक्ष

रैली खत्म हो चुकी है, अब बिना डर दिल्ली आएं खरीदार और व्यापारी: एआईएमटीसी के अध्यक्ष

New Delhi, 2 नवंबर . ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (एआईएमटीसी) के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने Monday को इंडिया गठबंधन की रैली के कारण व्यापारियों को हुए नुकसान पर चिंता जताई है. इसके साथ ही उन्होंने खरीदारों और व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि रैली अब समाप्त हो चुकी है; अब व्यापारी और खरीदार बिना किसी डर के दिल्ली आएं और खरीदारी करें.

न्यूज एजेंसी से बातचीत में एआईएमटीसी के अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में Political दलों को रैली, धरना और प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है, लेकिन ऐसे आयोजनों की तारीख तय करते समय व्यापारिक हितों और त्योहारी सीजन को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए. उनका कहना है कि दिवाली से पहले का समय व्यापारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है और ऐसे समय में किसी भी तरह का व्यवधान सीधे कारोबार पर असर डालता है.

से बात करते हुए राजेंद्र कपूर ने कहा कि व्यापारिक संगठनों ने जो पत्र जारी किया है, उसमें केवल यह बताया गया है कि रैली से क्या हासिल हुआ और व्यापार जगत ने क्या नुकसान उठाया.

उन्होंने कहा कि Political दृष्टि से विपक्षी दलों को अपना संदेश देने और अपनी Political जमीन मजबूत करने का अवसर मिला होगा, लेकिन व्यापारियों की स्थिति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया.

कपूर ने कहा, “यदि Political उद्देश्य हासिल करना ही मकसद था, तो इसके लिए कोई दूसरी तारीख भी चुनी जा सकती थी.”

उन्होंने अपील की कि भविष्य में सभी Political दल अपने कार्यक्रमों की योजना बनाते समय व्यापारिक कैलेंडर और त्योहारी सीजन को ध्यान में रखें, ताकि कारोबार और रोजगार पर अनावश्यक असर न पड़े.

इसके साथ ही, राजेंद्र कपूर ने देशभर के व्यापारियों, ग्राहकों और खरीदारों से अपील करते हुए कहा कि अब रैली समाप्त हो चुकी है और उसमें शामिल लोग अपने-अपने स्थानों पर लौट चुके हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल दिवाली तक दिल्ली में किसी बड़े प्रदर्शन या रैली की संभावना नहीं है, इसलिए लोगों को किसी प्रकार की आशंका नहीं रखनी चाहिए.

उन्होंने कहा, “हम पूरे देश के व्यापारियों, उपभोक्ताओं और खरीदारों से हाथ जोड़कर अपील करते हैं कि वे कल से सामान्य रूप से दिल्ली आएं और कारोबार शुरू करें. अब किसी तरह की रुकावट या व्यवधान की आशंका नहीं है. व्यापार और खरीदारी का माहौल सामान्य बनाया जाना जरूरी है, ताकि त्योहारी सीजन में हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके.”

इससे पहले, Sunday को कपूर ने कहा कि India जैसे लोकतांत्रिक देश में Political गतिविधियां आवश्यक हैं, लेकिन साथ ही व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों की निरंतरता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है.

उन्होंने बताया कि यदि बड़ी रैलियों और प्रदर्शनों के कारण बाजार, परिवहन और सप्लाई चेन प्रभावित होती है, तो उसका असर केवल व्यापारियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लाखों कर्मचारियों, ट्रांसपोर्टरों, छोटे कारोबारियों और उपभोक्ताओं पर भी पड़ता है.

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसा संतुलन बनाया जाना चाहिए, जिससे लोकतांत्रिक अधिकार भी सुरक्षित रहें और व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित न हों.

–

डीबीपी

Share