Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बरेली में झुमका लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, तमंचा और चोरी के आभूषण बरामद

बरेली में झुमका लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, तमंचा और चोरी के आभूषण बरामद

बरेली, 2 नवंबर . उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक महिला का झुमका लूटने वाले आरोपी को Police ने Monday को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया.

Police ने आरोपी के पास से एक अवैध .32 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लूटा गया पीली धातु का झुमका बरामद किया है.

Police के अनुसार, आरोपी की पहचान यक्ष ऐप में उपलब्ध ‘फाइंड क्रिमिनल्स’ और ‘फेस सर्च’ तकनीक की मदद से की गई.

मामला तब सामने आया जब कैंट थाना क्षेत्र के कमालपुर पालपुर गांव निवासी सुनील ने 1 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी ईशु के साथ मोटरसाइकिल से फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान स्थित अपने ससुराल जा रहे थे. शाम करीब 5 बजे दशमेश ढाबा के पास एक अज्ञात बाइक सवार उनकी पत्नी के कान से झुमका छीनकर फरार हो गया.

शिकायत के आधार पर फरीदपुर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304(2) के तहत First Information Report संख्या 833/2026 दर्ज की गई और जांच के लिए Police टीम गठित की गई.

जांच के दौरान Police ने cctv फुटेज खंगाली और यक्ष ऐप की ‘फाइंड बाय फेस’ तकनीक की मदद से आरोपी की पहचान बकैनिया गांव निवासी देवराज, पुत्र श्याम सिंह, के रूप में की.

Monday को Police को मुखबिर से सूचना मिली कि 30 अक्टूबर की झुमका लूट की घटना में शामिल आरोपी फरीदपुर टोल प्लाजा के पास मोटरसाइकिल पर घूम रहा है और किसी अन्य वारदात को अंजाम दे सकता है.

सूचना मिलते ही स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और फरीदपुर Police की टीमों ने मोहनपुर गांव के पास कच्चे नहर मार्ग पर चेकिंग अभियान शुरू किया. सुबह करीब 7:30 बजे Police को एक बाइक सवार आता दिखाई दिया. रुकने का इशारा करने पर उसने Police टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी. Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा.

पूछताछ में घायल आरोपी ने अपनी पहचान फरीदपुर थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव निवासी देवराज, पुत्र श्याम बिहारी, के रूप में बताई. इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई.

Police ने बताया कि आरोपी जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर रहा था, उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी. ई-चालान एप्लीकेशन के जरिए चेसिस नंबर की जांच करने पर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर सामने आया. Police के अनुसार, यही मोटरसाइकिल 30 अक्टूबर की झुमका लूट की घटना में इस्तेमाल की गई थी.

पूछताछ में देवराज ने 30 अक्टूबर को झुमका लूटने की बात स्वीकार कर ली. बरामद झुमके की पहचान भी First Information Report संख्या 833/2026 में दर्ज चोरी किए गए सामान के रूप में हुई है.

Police के मुताबिक, 28 वर्षीय देवराज के खिलाफ बरेली जिले में पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

–

एएमटी/एबीएम

Share