आजमगढ़ में निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर में बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

आजमगढ़, 2 नवंबर . उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में Monday को एक बड़ा हादसा हो गया. भंवरनाथ मंदिर के पास कंधरापुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर की शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे में शटरिंग के नीचे तीन मजदूर दब गए. एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है.
मंदिर की छत पर स्लैब डालने की तैयारी चल रही थी. मजदूर छत पर शटरिंग लगाने और ढलाई की तैयारी में जुटे थे. इसी दौरान अचानक शटरिंग ढह गई और वहां काम कर रहे तीन मजदूर उसकी चपेट में आ गए. मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वे मलबे के नीचे दब गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही कंधरापुर थाने की Police और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची. Police ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया और तीनों घायल मजदूरों को मलबे से निकालकर तत्काल मंडलीय जिला चिकित्सालय भेजा.
मंडलीय जिला चिकित्सालय के ईएमओ डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि हादसे में राजाराम राजभर (30) निवासी आजमगढ़ को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. वहीं कमलेश चौहान उम्र लगभग 23 वर्ष, सिर में गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है. तीसरे घायल अरुण चौहान (35) को मामूली चोटें आई हैं, जिनका प उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है.
Police ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. आशंका है कि शटरिंग कमजोर होने या उसे सही तरीके से सपोर्ट नहीं मिलने के कारण वह भरभरा कर गिर गई. Police ने मंदिर निर्माण करा रहे ठेकेदार और संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है.
इस हादसे के बाद निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर निर्माण में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे. अगर समय रहते शटरिंग की मजबूती की जांच कर ली जाती तो यह बड़ा हादसा टल सकता था. Police का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
–
एससीएच/वीसी


