Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश: 50 हजार के इनामी अंतरराज्यीय बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, साथी के साथ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: 50 हजार के इनामी अंतरराज्यीय बदमाश से Police की मुठभेड़, साथी के साथ गिरफ्तार

Lucknow, 2 नवंबर . उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के मड़ावरा थाना Police की 50 हजार रुपए के इनामी अंतरराज्यीय अपराधी के साथ मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के बाद Police ने घायल अपराधी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल, ललितपुर जनपद के मड़ावरा थाना क्षेत्र में अभियुक्तों द्वारा एक सुनार के यहां वर्ष 2023 में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें यह अपराधी वांछित बना हुआ था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरताज अली और उसके अन्य साथी समीर खान के रूप में हुई है.

Police ने तीन टीमें गठित की थीं. इस दौरान मुठभेड़ में घायल अभियुक्त सरताज अली और उसके अन्य साथी समीर खान को गिरफ्तार किया गया है. दोनों अभियुक्तों के पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और 1,110 रुपए नगद बरामद किए गए हैं.

Police ने बताया कि अभियुक्त पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं और यह प्रदेश के कई जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. वहीं, Police की ओर से इस मामले से संबंधित आगे की जांच और विधिवत कार्रवाई जारी है.

इसी प्रकार का एक अन्य मामला Monday को बरेली से सामने आया, जहां एक महिला का झुमका लूटने वाले आरोपी को Police ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया.

Police ने आरोपी के पास से एक अवैध .32 बोर का तमंचा, दो कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लूटा गया पीली धातु का झुमका बरामद किया है. आरोपी की पहचान बकैनिया गांव निवासी 28 वर्षीय देवराज के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ बरेली जिले में पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

मामला तब सामने आया, जब कैंट थाना क्षेत्र के कमालपुर पालपुर गांव निवासी सुनील ने 1 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी ईशु के साथ मोटरसाइकिल से फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान स्थित अपने ससुराल जा रहे थे. शाम करीब 5 बजे दशमेश ढाबा के पास एक अज्ञात बाइक सवार उनकी पत्नी के कान से झुमका छीनकर फरार हो गया.

–

डीके/वीसी

Share