बिहार: सारण में बाढ़ प्रभावित पानापुर में राहत सामग्री का एयर ड्रॉप, गंडक के तेज बहाव से कई इलाकों में नुकसान

Patna, 1 अक्टूबर . बिहार के सारण जिले में बाढ़ की स्थिति के बीच पानापुर प्रखंड के प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के लिए Thursday को ड्राई राशन के पैकेट का एयर ड्रॉप कराया गया. Chief Minister के निर्देश पर स्टेट हैंगर, Patna से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी.

इस दौरान Patna के जिलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे और राहत सामग्री के एयर ड्रॉप से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया. आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, जिला प्रशासन सारण की ओर से अतिरिक्त राशन पैकेट की मांग की गई थी.

इसके बाद Chief Minister के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गोरखपुर से भी हेलीकॉप्टर मंगवाया गया. इसके माध्यम से आवश्यक राशन पैकेट प्रभावित क्षेत्रों में एयर ड्रॉप किए जा रहे हैं, ताकि बाढ़ के कारण संपर्क प्रभावित इलाकों में लोगों तक जरूरी खाद्य सामग्री पहुंचाई जा सके.

मुख्य सचिव, बिहार प्रत्यय अमृत के मार्गदर्शन और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल के निर्देश पर विभागीय संयुक्त सचिव अविनाश कुमार तथा जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. आसिफ इकबाल भी मौके पर उपस्थित रहे. अधिकारियों ने राहत सामग्री के एयर ड्रॉप से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

इधर, जल संसाधन विभाग के केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दिनों नेपाल के गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण नदी में अप्रत्याशित जलश्राव प्रवाहित हुआ. इसके चलते पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण और मुजफ्फरपुर जिलों में कई तटबंध और जमींदारी बांध क्षतिग्रस्त हुए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड के फूलिया खांड़ गांव में चंपारण तटबंध के 59.60 किलोमीटर और योगापट्टी प्रखंड के गोलाघाट भवानीपुर गांव में 38 किलोमीटर पर क्षति हुई है. गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड में बंधौली-शीतलपुर-फैजुल्लाहपुर जमींदारी बांध के 4.60 किलोमीटर पर नुकसान हुआ.

सारण जिले के मकेर प्रखंड के बाघाकोल और हैजलपुर गांव में सारण तटबंध के क्रमश: 45 और 46.40 किलोमीटर पर तथा पानापुर प्रखंड के भगवानपुर सरौझा गांव में 76.60 किलोमीटर पर क्षति दर्ज की गई है. मुजफ्फरपुर के साहेबगंज प्रखंड स्थित माधोपुर हजारी रिंग बांध के 0.35 किलोमीटर पर भी क्षति हुई है.

जल संसाधन विभाग ने बताया कि सभी प्रभावित स्थलों पर सुरक्षा के लिए अहर्निश बाढ़ संघर्षात्मक कार्य कराया जा रहा है. राज्य Government ने कहा है कि प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं.

–

एमएनपी/एएसएच

Leave a Comment