
भागलपुर, 24 अगस्त . बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के पैतृक गांव राघोपुर में Monday देर रात करीब तीन बजे राघोपुर-नरकटिया तटबंध में कटाव हो गया. तटबंध जल संसाधन विभाग के कैंप कार्यालय के समीप कटा, जिसके बाद आसपास के इलाकों में पानी तेजी से फैलने लगा. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और Police की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.
तटबंध में कटाव के बाद प्रभावित क्षेत्र में पानी का फैलाव बढ़ने लगा है. स्थानीय लोग सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं. स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंचकर कटाव को रोकने और तटबंध की मरम्मत में जुटी है. स्थानीय ग्रामीण भी मरम्मत कार्य में सहयोग कर रहे हैं. कटाव की सूचना मिलते ही नवगछिया के एसडीपीओ अनिकेत अमर के नेतृत्व में Police टीम मौके पर पहुंची.
Police ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ स्थानीय लोगों से संपर्क कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए. क्षेत्र में Police बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे. नवगछिया Police के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, भागलपुर और Police अधीक्षक, नवगछिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
आपदा प्रबंधन टीम और संबंधित विभागों को तत्काल सूचना देकर उनके साथ समन्वय स्थापित किया गया है. प्रभावित गांवों में Police और प्रशासन की ओर से माइकिंग कर लोगों को सतर्क रहने तथा जरूरत पड़ने पर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने को कहा है.
फिलहाल जल संसाधन विभाग की टीम तटबंध में हुए कटाव की मरम्मत में जुटी है. प्रशासन की ओर से पानी के फैलाव और प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर राहत और सुरक्षा व्यवस्था को सक्रिय रखा है.
–
एमएनपी/पीएम