
Lucknow, 24 अगस्त . उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सावन के महीने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर मछली-भात (मछली भोज) का आयोजन किए जाने पर बड़ा Political विवाद खड़ा हो गया है.
इस मामले पर उत्तर प्रदेश Government के मंत्री ओपी राजभर ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने से कहा कि चर्चा में बने रहने के लिए बहुत से लोग सावन महीने में मछली भोज कर रहे हैं. कांग्रेस के लोग धर्म को नहीं मानते हैं, धर्म के नाम पर ढोंग रचते हैं.
वहीं, इस विवाद पर उत्तर प्रदेश Government में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “अयोध्या धाम भगवान श्री राम की जन्मभूमि है और अयोध्याधाम से पूरी दुनिया के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. कांग्रेस नेताओं को खुद समझना चाहिए कि ऐसे धार्मिक शहर में अगर हो सके तो किसी के स्वागत में मांसाहारी भोजन से बचना चाहिए. स्वागत करने के और भी कई तरीके हो सकते हैं.”
उन्होंने कहा, “मेरे ख्याल से ये कांग्रेस पार्टी के नेताओं का हिंदू धर्म के लोगों को चिढ़ाने जैसा है, जो उचित नहीं है.” इसके अलावा मंत्री नरेंद्र कश्यप ने चीनी के बढ़ते दामों को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि चीनी के दामों को लेकर केंद्र Government और राज्य Government दोनों चिंतित हैं.
यूपी Government के मंत्री ने बताया कि Government ने पूरे उत्तर प्रदेश में कार्रवाई तेज कर दी है. जिन जमाखोरों ने अवैध तरीके से चीनी का भंडारण कर रखा था, उनकी जांच हो रही है और उन्हें पकड़ा जा रहा है.
उन्होंने कहा, “जिन जमाखोरों ने चीनी का भंडारण कर लिया था, उन सब की जांच हो रही है. उन सब को पकड़ा जा रहा है. और मुझे लगता है कि ये चीनी के दाम बहुत जल्दी सामान्य स्थिति में आ जाएंगे.”
–
वीकेयू/पीएम