
मोतिहारी, 21 सितंबर . बिहार के मोतिहारी शहर स्थित ऐतिहासिक गांधी संग्रहालय की बाहरी दीवार पर विवादित और आपत्तिजनक स्लोगन लिखे जाने का मामला सामने आया है. दीवार पर लिखे स्लोगन का वीडियो social media पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना Police गांधी संग्रहालय परिसर पहुंची और दीवार पर लिखे आपत्तिजनक स्लोगन को मिटवा दिया.
Police के अनुसार, गांधी संग्रहालय की बाहरी दीवार पर ‘आरएसएस एक आतंकवादी संगठन है’ जैसे विवादित स्लोगन लिखे गए थे. Police ने मौके का जायजा लेने के बाद मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान Police ने दीवार पर पोस्ट लिखने के आरोप में एक पेंटर को पकड़ा है. पकड़े गए पेंटर की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो मोतिहारी के दिल्ली सराय का रहने वाला बताया गया है.
Police के मुताबिक, वह नरसिंह बाबा मंदिर के समीप रहता है. कार्रवाई के दौरान उसके पास से पेंट का डब्बा और ब्रश भी बरामद किया गया है. Police पूछताछ में पेंटर ने कथित तौर पर बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी से आए दो लोगों ने गांधी संग्रहालय, सिविल कोर्ट की दीवार सहित अन्य जगहों पर स्लोगन लिखने के लिए उसे पैसे दिए थे. Police अब उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जिनके कहने पर दीवारों पर इस तरह के पोस्ट और स्लोगन लिखे गए.
Police का कहना है कि मामले की जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांधी संग्रहालय जैसे ऐतिहासिक स्थल की दीवार पर विवादित संदेश लिखने के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसका उद्देश्य क्या था. Police ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. फिलहाल, गांधी संग्रहालय और अन्य स्थानों की दीवारों पर लिखे आपत्तिजनक लेखन को मिटा दिया गया है. Police पूरे मामले की जांच कर रही है और पेंटर से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
–
एमएनपी