अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक साथ 37 कलाकारों का हुआ मोशन-कैप्चर

चेन्नई, 21 सितंबर . निर्देशक एटली और Actor अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राका’ ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है. फिल्म ने “मोस्ट पीपल मोशन-कैप्चर्ड इन रियल-टाइम” श्रेणी में विश्व रिकॉर्ड बनाया है.

फिल्म की निर्माता कंपनी सन पिक्चर्स ने Monday को social media पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म के लिए एक साथ 37 कलाकारों का रियल-टाइम मोशन कैप्चर किया गया, जो अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है.

सन पिक्चर्स ने कहा, “भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर ले जाने वाली ऐतिहासिक उपलब्धि. ‘राका’ ने ‘मोस्ट पीपल मोशन-कैप्चर्ड इन रियल-टाइम’ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.”

कंपनी ने यह भी बताया कि अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली को इस उपलब्धि के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का आधिकारिक प्रमाणपत्र सौंपा गया.

यह घोषणा एटली के जन्मदिन के मौके पर हुई. अल्लू अर्जुन ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए social media पर एक तस्वीर साझा की और लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं एटली गरु. आपके विजन और काबिलियत वाले निर्देशक के साथ काम करके बेहद गर्व महसूस हो रहा है. आपके साथ और भी जादू रचने का इंतजार है.”

हाल ही में अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया था. पोस्टर में गंजे लुक में नजर आ रहे अल्लू अर्जुन का चेहरा भेड़िये जैसे पंजे के पीछे आंशिक रूप से छिपा दिखाई देता है, जिससे उनका दमदार और योद्धा जैसा अंदाज सामने आता है.

सन पिक्चर्स ने पहले ही घोषणा की थी कि ‘राका’ में हॉलीवुड के कई विश्वस्तरीय तकनीकी विशेषज्ञ काम कर रहे हैं. इनमें आयरन मैन 2 और ट्रांसफॉर्मर्स: राइज ऑफ द बीस्ट्स के वीएफएक्स सुपरवाइजर जेम्स मैडिगन, स्पेक्ट्रल मोशन के अध्यक्ष माइक एलिजाल्डे, ऑस्कर विजेता जस्टिन रैले और लोला वीएफएक्स के सह-मालिक विलियम राइट एंडरसन शामिल हैं.

मेकर्स का दावा है कि ‘राका’ एक बड़े पैमाने की ऐसी फिल्म होगी, जिसकी अपील दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचेगी.

डीएससी

Leave a Comment