
New Delhi, 28 सितंबर . बिहार में हाल के दिनों में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था की खामियों को लेकर social media पर ढेर सारे दावे किए गए, जिन दावों पर Governmentी तंत्र और खासकर बिहार Police संवेदनशील नजर आ रही है और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी तक हुई है. कई मामलों में बिहार Police त्वरित जांच भी कर रही है. बिहार Government की तरफ से भी लगातार बयान दिया गया है कि किसी भी हालत में राज्य में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने नहीं देंगे और प्रशासन को इसके लिए पूरी तरह से निर्देशित किया गया है.
इसी बीच एनडीए के घटक दलों में से एक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और Union Minister चिराग पासवान के मीडिया में दिए गए एक बयान के वीडियो को social media पर जारी कर यह दावा किया जा रहा है कि वह बिहार Government के कामकाज और शासन-प्रशासन की व्यवस्था को लेकर नाखुश हैं. साथ ही दावा किया जा रहा है कि वह अपनी पार्टी के बिहार में एनडीए घटक दल में होने पर ‘शर्म’ महसूस कर रहे हैं.
हालांकि, social media प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग अकाउंट से शेयर वीडियो सही है. लेकिन, इस वीडियो को लेकर सच्चाई सामने आई है कि यह पुराना है. यह वीडियो 26 जुलाई 2025 का है.
फैक्ट चैक में पाया गया कि Union Minister चिराग पासवान का वीडियो पुराना है. यह वीडियो बिहार विधानसभा चुनाव से पहले, 26 जुलाई 2025 का है. हैरानी की बात यह है कि वीडियो के एक छोटे हिस्से को ही वायरल किया गया है, जिससे Union Minister चिराग पासवान के बयान के संदर्भ को सही तरीके से समझा नहीं जा सकता है.
इस वीडियो में Union Minister चिराग पासवान बिहार की खराब कानून-व्यवस्था को लेकर बातें कर रहे हैं और साथ ही अपना रोष प्रकट कर रहे हैं. उस समय चिराग पासवान एनडीए के घटक दल का हिस्सा थे, क्योंकि बिहार में उस वक्त चुनाव का दौर था और बिहार में अचानक आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी थी.
इसको लेकर तत्कालीन Government में मुखिया के तौर पर नीतीश कुमार ने प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कड़े निर्देश दिए थे, जिसके बाद बिहार में कानून-व्यवस्था फिर से पटरी पर आ गई थी. अब ऐसे हालात में जब social media के जरिए इन दिनों बिहार के अलग-अलग हिस्सों से खासकर महिलाओं के खिलाफ अपराध के कई वीडियो वायरल हुए, तो Government ने तत्परता दिखाते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तुरंत संबंधित विभाग को कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं.
उसके बाद बिहार में Police-प्रशासन की तरफ से भी इन अपराधियों के खिलाफ एक्शन तेज हो गया है. बिहार में एनडीए की Government है, जिसमें चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) भी शामिल है. वहीं, केंद्र की मोदी Government में चिराग पासवान खुद मंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इतना ही नहीं चिराग पासवान ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ को लेकर पहले से ही काफी मुखर रहे हैं. ऐसे में उनके पुराने वीडियो को social media पर जारी करके बिहार की सम्राट चौधरी Government के खिलाफ माहौल तैयार करने की कोशिश की जा रही है, ताकि दिखाया जा सके कि एनडीए के घटक दलों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है.
इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला समेत कई social media अकाउंट्स से Union Minister चिराग पासवान का एक पुराना वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह मीडिया से बातचीत में कहते हैं, ”प्रशासन पूरी तरह से निकम्मा हो चुका है और अब इनके बस का नहीं है, बिहार और बिहारियों को सुरक्षित रखना. ऐसे में पुन: एक बार मैं बिहार Government से आग्रह करूंगा, जरूरी है कि समय रहते हुए इस पर कार्रवाई करने की. मुझे इस बात का दुख होता है कि मैं ऐसी Government का समर्थन करता हूं, जहां पर अपराध पूरी तरह से बेलगाम हो चुका है.”
–
एसके/एबीएम