
New Delhi, 29 सितंबर . दिल्ली में बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास Tuesday को एक ट्रक और कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य की हालत गंभीर है.
दरअसल, Tuesday दोपहर 1 बजे थाना बदरपुर को बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास सड़क दुर्घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली. कॉल मिलने पर एसएचओ, एएसआई विजय सिंह और बीट स्टाफ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे.
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उन्हें कार और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिले. हालांकि, घायलों को पहले ही एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा चुका था. घटनास्थल पर क्राइम टीम को बुलाया गया, जिसने जगह का निरीक्षण किया और तस्वीरें लीं. दुर्घटना करने वाले ट्रक को तुरंत Police ने अपनी कस्टडी में ले लिया.
घायल सुमित (25) को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, इमरान (25), एक अज्ञात पुरुष (30) और सोमेंद्र नाथ (35) का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है. हादसा करने वाला ट्रक Haryana के फरीदाबाद में ‘श्री राधेकृष्ण ट्रांसपोर्ट सर्विस’ के नाम से रजिस्टर्ड है.
दुर्घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया. ड्राइवर की पहचान करने और उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है. वहीं, बदरपुर Police स्टेशन में जरूरी कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही मामले से संबंधित आगे की जांच चल रही है.
वहीं, गुरुग्राम में द्वारका एक्स्प्रेसवे पर 16 सितंबर की देर रात तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचल दिया था, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गुरुग्राम के पालम विहार में एक्सप्रेसवे पर ग्रिल लगा रहे चारों श्रमिकों को दिल्ली की तरफ से आ रही अनियंत्रित सफेद कार ने जोरदार टक्कर मारी. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने Police और एंबुलेंस को फोन लगाया और घायलों को एक्सप्रेसवे से किनारे हटाया. बाद में मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया जबकि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया.
–
डीके/पीएम