
Mumbai , 10 सितंबर . बिहार में लगातार भारी बारिश और नदियों के उफान ने हालात को गंभीर बना दिया है. राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस तरह की आपदा को देखते हुए Actress अक्षरा सिंह ने चिंता जताई है.
Actress ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सभी से बाढ़ प्रभावितों की मदद की अपील की है. उनका मानना है कि अगर ऐसी विपत्ति के समय सभी लोग बिहार के साथ खड़े होंगे तो उन्हें हौसला और मदद मिलेगी.
Actress ने अपनी बात शुरू करने से पहले नेपाल और असम त्रासदी को याद किया. वीडियो में वे कहती हैं, “नमस्कार, मैं हूं आप सबकी अक्षरा सिंह. पहले असम, फिर नेपाल और अब हमारी बिहार. लगातार बाढ़ की तस्वीरें देखकर मन बहुत व्यथित होता है. कई घर डूबे और परिवार बेघर हो गए है. कई लोग आज भी सुरक्षित जगह और मदद का इंतजार कर रहे हैं. मैं बिहार की बेटी जितनी संभव हो सके, उतनी मदद करने के लिए आगे आना चाहती हूं और ये मेरी जिम्मेदारी भी है.”
अक्षरा सिंह ने कहा, “कई घरों में पानी है, तो कई परिवार सुरक्षित जगह पर पहुंचने के लिए अभी कोशिश कर रहे हैं. मैं आप सभी से भी निवेदन करना चाहती हूं कि आप भी आगे आइए और अपने स्तर पर जितना हो सके मदद करें, लेकिन वेरिफाइड जानकारी साझा कीजिए और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाइए असम, नेपाल और बिहार के हर प्रभावित परिवार के लिए मेरी प्रार्थना है.
अक्षरा सिंह ने हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हम साथ रहेंगे तो इस मुश्किल घड़ी से भी निकल जाएंगे. मुश्किल बड़ी है, लेकिन बिहार का हौसला उससे भी बड़ा है.”
–
एनएस/वीसी