बिहार: प्रशांत किशोर का दावा- भाजपा में शामिल हुए दोनों एमएलसी की सदस्यता जाना तय

बेगूसराय, 4 नवंबर . जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने Wednesday को नवनिर्वाचित दो निर्दलीय विधान परिषद सदस्यों के भाजपा में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि दोनों एमएलसी की सदस्यता जाना तय है और भाजपा की Government भी उन्हें नहीं बचा सकती. उन्होंने Chief Minister सम्राट चौधरी के ‘क्राइम और अपराध’ संबंधी बयान पर भी तंज कसा और मधुबनी की घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाने की बात कही.
बेगूसराय में जन सुराज के नवनियुक्त जिला और प्रखंड पदाधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि दोनों एमएलसी ने गैर-संवैधानिक काम किया है. पार्टी की ओर से विधान परिषद के सभापति को पहले ही याचिका दी जा चुकी है. सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी अफाक अहमद और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बी. मोहन भी एक-दो दिनों में अपनी याचिकाएं दाखिल करेंगे.
उन्होंने कहा कि उन्हें विधान परिषद के सभापति पर भरोसा है और उम्मीद है कि वे संवैधानिक अवहेलना के मामले में न्याय करेंगे. यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो जन सुराज अदालत का दरवाजा भी खटखटाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विधान परिषद का मामला है और सभापति के निर्णय के बाद ही आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा.
Chief Minister सम्राट चौधरी के ‘क्राइम और अपराध’ संबंधी बयान पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि Chief Minister हर पांच-दस दिन में जनता को हंसने का अवसर दे देते हैं. उन्होंने Chief Minister की शैक्षणिक योग्यता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब सातवीं फेल व्यक्ति को नेता बनाया जाएगा तो उनसे ऐसी ही अपेक्षा की जा सकती है. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी खुद Chief Minister नहीं बने हैं, बल्कि बिहार के लोगों ने उन्हें वोट देकर इस पद पर पहुंचाया है. ऐसे में जनता को यह विचार करना चाहिए कि जिस व्यक्ति को अपराध और क्राइम का फर्क नहीं मालूम, उससे बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के लिए बेहतर बिहार बनाने की उम्मीद कैसे की जा सकती है.
मधुबनी की घटना पर प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला गलत दिखाई दे रहा है और जन सुराज पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद पार्टी की जिला इकाई ने धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बनाया था. पार्टी का राज्यस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा है. उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट मिलने के बाद पार्टी आगे की कार्रवाई तय करेगी. अगले एक-दो दिनों में यह देखा जाएगा कि घटना में प्रशासन की क्या भूमिका रही और गोली चलाने वाले एएसआई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होता है या नहीं.
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जन सुराज अपनी जिम्मेदारी निभाएगा. इससे पहले बैठक में प्रशांत किशोर ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि बैठक में नवनियुक्त जिला और प्रखंड पदाधिकारियों के साथ संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया.
–
एमएनपी/डीकेपी


