Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘पंजाब को राहुल गांधी पर विश्वास, कांग्रेस की बनेगी सरकार’, नाना पटोले का दावा

‘पंजाब को राहुल गांधी पर विश्वास, कांग्रेस की बनेगी Government’, नाना पटोले का दावा

नागपुर, 5 नवंबर . पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर Political दलों की ओर से अगली Government बनाने के दावे पेश होने लगे हैं. Maharashtra से कांग्रेस नेता नाना पटोले ने विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि अगली Government कांग्रेस की बन रही है.

नागपुर में से बातचीत में कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी पर पंजाब की जनता को भरोसा है. मुझे लगता है कि प्रदेश में कांग्रेस की Government बनेगी.

नाना पटोले का यह बयान उस वक्त सामने आया है, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नशे को खत्म करने का भरोसा दिलाया.

उनके पंजाब को नशा मुक्त बनाने वाले बयान पर पटोले ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अमित शाह गृहमंत्री रहते हुए पंजाब को नशा मुक्त कर सकते थे. लेकिन, नशा मुक्त नहीं कर पाए. यह सब चुनावों के दौरान लोगों को भ्रमित करने के लिए होता है. पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनावों के दौरान घुसपैठियों का मुद्दा उठाया जाता है. लेकिन, चुनाव के बाद खामोशी आ जाती है.

उन्होंने कहा कि अब जनता भी समझने लगी है कि भाजपा के लोग सिर्फ झूठ बोलते हैं और विश्वास कोई नहीं करता है. पंजाब को राहुल गांधी पर विश्वास है और कांग्रेस पार्टी की Government बनेगी.

पीएम मोदी को राहुल गांधी की ओर से डिबेट की चुनौती दिए जाने पर पटोले ने कहा कि जिस तरह से रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ भाजपा नेताओं ने बयान दिए. राहुल गांधी ने इसीलिए, डिबेट की चुनौती दी है, आइए एक जगह पर सारी बातों पर एक डिबेट हो जाए. लेकिन, राहुल गांधी की चुनौती को स्वीकार नहीं किया गया. भाजपा भागने वालों में शामिल है और वे राहुल गांधी से डरे हुए हैं, इसीलिए, उन्हें निशाना बनाती है.

भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान पर पटोले ने कहा कि भाजपा को यह हक नहीं है कि वह अभियान चलाए. भाजपा ने दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या की है.

गोकुल डेयरी चुनाव का जिक्र करते हुए पटोले ने कहा कि यहां महायुति को सत्ता नहीं मिली, तो उन्होंने यहां भी लोकतंत्र की हत्या कर दी. पांच सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई और उन्हें वोट का अधिकार भी दे दिया गया. लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोकतंत्र को बचाने के लिए निकल रहे हैं, Maharashtra का इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता है.

–

डीकेएम/एबीएम

Share